देश के प्रमुख फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल बिजनेस पोर्टल Myntra ने कहा है कि कंपनी अपने मोबाइल ऐप पर भारत के नॉन-मेट्रो शहरों से 15 मिलियन नए यूजर्स को अपने साथ जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है। मिंत्रा एंड ऑफ रीजन सेल (EORS) के 18वें एडिशन के जरिए कंपनी एक जून से देश के लाखों लोगों के लिए 20 लाख से ज्यादा फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स ला रही है।
ये प्रोडक्ट्स देश-विदेश के 6,000 से अधिक ब्रांड्स द्वारा तैयार किए गए हैं। कंपनी अपनी इस महत्वपूर्ण पहल के जरिए लगभग में लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा, जिसमें 6,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय, घरेलू और डी2सी ब्रांड के 20 लाख से ज्यादा फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स शामिल हैं। मिंत्रा के किराना पार्टनर्स के 17,000 से ज्यादा मेन्सा नेटवर्क देश भर में ऑर्डर की डिलीवरी को समय से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़ेंः भारत में नए अपडेट्स के साथ लॉन्च हुआ BGMI, डेली अधिकतम 3 घंटे से अधिक नहीं खेल पाएंगे
मिंत्रा की सीईओ नंदिता सिन्हा ने कहा, हमारी कोशिश यह सुनिश्चित करना है कि हर एक कस्टमर ऑफर से रोमांचित हो और शॉपिंग एक्सपीरियंस उनका मजेदार हो। हमारी ईओआरएस फिल्म्स में शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स की मौजूदगी इस शॉपिंग में सभी उम्र के लोगों को प्रोत्साहित करती है। ईओआरएस 18 के दौरान कंज्यूमर से जिन कैटेगिरीज में बढ़ोतरी की उम्मीद है, उनमें शामिल हैं – मेन्स कैजुअल वियर, वीमेन्स एथनिक वियर, वीमेन वेस्टर्न वियर, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, वॉच और वियरेबल, होम एंड फर्निशिंग, समर एसेंशियल, वर्क वियर और किड्स वियर।
अकेले होम सेक्शन में मिलेंगे 2 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स
ईओआरएस कस्टमर्स को होम फर्निशिंग, किचन और डेकोर जैसे स्पेस, ट्राइडेंट, डी डेकोर, रेमंड, मिल्टन, सेलो, वंडरशेफ, होम सेंटर, एचएंडएम, होम टाउन, मार्क्स एंड स्पेंसर, जेसी कलेक्शन आदि जैसे प्रमुख ब्रांडों के होम फर्निशिंग, किचन और डेकोर के बेस्ट कलेक्शन्स प्रदान करेगा। ईओआरएस 18 में 300 से ज्यादा लीडिंग ग्लोबल, डोमेस्टिक और फैशन ब्रांड्स की वॉच और वियरेबल कैटेगिरी में 20,000 से ज्यादा प्रोडक्ट होंगे जो सीके, ह्यूगो, बॉस, लैकोस्टे और टाइटन वॉच की कैटेगिरी में हैं, जबकि वनप्लस, नथिंग और बोट जैसे कई अन्य वियरेबल ब्रांड्स के सेल के दौरान इस कैटेगिरी की मांग बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, ब्यूटी और पर्सनल केयर कैटेगिरी में 1,450 से ज्यादा लीडिंग ग्लोबल, डोमेस्टिक और डी2सी ब्रांड्स में 83,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन किया जाएगा। लैक्मे, एटूड, गुड ग्लैम, क्लिनिक, मैक, अराटा और पिलग्रिम कुछ ऐसे ब्रांड हैं जिनके पास इस ईओआरएस 18 को चलाने के लिए आकर्षक ऑफर होंगे।
अगले 2 वर्षों में एक करोड़ से अधिक नए कस्टमर्स जोड़ेगी कंपनी
मिंत्रा अगले 2 सालों में अपने कस्टमर्स बेस में लगभग 10 मिलियन जनरेशन जेड (8 से 23 साल के बीच उम्र वाले लोग) जोड़ने की उम्मीद कर रही है। ईआरओएस-18 के फेस के रूप में शाहरुख खान हैं। मिंत्रा का मकसद देश भर में सराहना और प्यार करने वाले सबसे बड़े फिल्मी सितारों में से एक शाहरुख खान की लोकप्रियता से लाभ पाना है।
ये भी पढ़ेंः Realme 11 Pro 5G होगा जून में लॉन्च, पहले ही सामने आ गई कई डिटेल्स! जानिए
कस्टमर्स को दिए जाएंगे जबरदस्त ऑफर्स
इसके अलावा, ग्रैंड ओपनिंग ऑफर 1 जून को रात 12 बजे से 2 बजे तक वैलिड रहेगी। लाखों कंज्यूमर्स की डिमांड को पूरा करने के लिए उन्हें हर घंटे आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। एंड ऑफ रीजन सेल में कस्मटर्स लीडिंग इंटरनेशनल, डोमेस्टिक और डी2सी ब्रांड्स के 30 नए लॉन्च में से सलेक्शन का भी आनंद ले सकेंगे। डील’ओ क्लॉक, हैप्पी आवर, जैकपॉट डील और बहुत कुछ में बेस्ट वेल्यू के लिए डेली लिमिटेड-टाइम डील्स होंगी।
इसके अलावा, कस्टमर्स ईओआरएस 18 के दौरान बैंक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, इनमें आईसीईसीआई और कोटक बैंक ऑफर कॉलआउट (कंबाइंड स्ट्रिप) पर 10 प्रतिशत की छूट शामिल है। आईसीआईसीआई बैंक इंडिविजुअल स्ट्रिप के तहत यूजर्स को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। कोटक बैंक इंडिविजुअल स्ट्रिप के तहत यूजर्स को कोटक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी ने कहा कि जो लोग पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें पेटीएम वॉलेट और पोस्टपेड पर सुनिश्चित कैशबैक मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
9 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
11 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
14 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
16 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines