अगर आप जियो सिम यूजर हैं, तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है. MyJio ऐप में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप अपनी कॉल हिस्ट्री की पूरी डिटेल्स देख सकते हैं. इसमें ये भी पता चल जाता है कि आपने किस दिन, किस समय, किस नंबर पर और कितनी देर तक बात की थी. हालांकि ये सुविधा जितनी उपयोगी है, उतना ही जरूरी है कि आपका फोन सुरक्षित रहे, क्योंकि फोन किसी और के हाथ लगने पर आपकी कॉल हिस्ट्री भी देखी जा सकती है.
MyJio ऐप में मिलती है पूरी जानकारी
MyJio ऐप के जरिए यूजर अपनी कॉल हिस्ट्री आसानी से देख सकते हैं. इसमें हर कॉल की पूरी डिटेल्स उपलब्ध होती है. आप ये जान सकते हैं कि किसी तारीख को किस समय किस नंबर पर कॉल की गई और बातचीत कितनी देर तक चली. जरूरत पड़ने पर यह फीचर काफी काम आता है.
सुविधा के साथ जुड़ा है प्राइवेसी का सवाल
ये फीचर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसके साथ एक सावधानी भी जरूरी है. अगर आपके फोन तक किसी दूसरे व्यक्ति की पहुंच हो जाती है तो वह भी MyJio ऐप के जरिए आपकी कॉल हिस्ट्री देख सकता है.
ये भी पढ़ें-Jio या Airtel? TRAI की नई रिपोर्ट में सामने आया किस कंपनी ने मारी बाजी, ग्राहक जड़ने में कौन आगे?
ऐसे देखें MyJio ऐप में कॉल हिस्ट्री
- सबसे पहले फोन में MyJio ऐप इंस्टॉल करें
- ऐप खोलने के बाद सबसे ऊपर Mobile ऑप्शन पर टैप करें
- नीचे स्क्रॉल करने पर Recharge & History सेक्शन में My Statement ऑप्शन चुनें.
- My Statement पर क्लिक करने के बाद आपको कॉल हिस्ट्री की अवधि चुनने का ऑप्शन दिखेगा.
- यहां 7 दिन, 15 दिन, 30 दिन या फिर Custom Date चुनें.
- इसके बाद आप अपनी कॉल हिस्ट्री देख सकेंगे.
180 दिन तक का रिकॉर्ड देख सकते हैं
कंपनी के मुताबिक, ऐप के जरिए आप अधिकतम 180 दिनों तक की कॉल हिस्ट्री देख सकते हैं. हिस्ट्री देखने के साथ-साथ यूजर के पास तीन ऑप्शन भी होते हैं आप स्टेटमेंट सीधे ऐप में देख सकते हैं, या उसे ईमेल पर मांग सकते हैं या फिर डाउनलोड कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Pixel 11 खरीदने वालों को बड़ा झटका! लॉन्च से पहले Google ने बताया कितनी बढ़ सकती है कीमत
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines