DSLR जैसा कैमरा, दो हफ्ते का बैटरी बैकअप; MWC 2025 में अनोखे फोन ने मचाया धमाल!

Oukitel WP100 Titan Smartphone: क्या आप भी एक ऐसा फोन ढूंड रहे हैं जिसमें DSLR जैसा कैमरा, दो हफ्ते का बैटरी बैकअप और काफी जबरदस्त प्रोसेसर मिल रहा हो तो आप ये फोन एक बार जरूर चेक करें।

MWC 2025 Oukitel WP100 Titan Smartphone

MWC 2025 Oukitel WP100 Titan Smartphone:  इस वक्त बार्सिलोना में सबसे बड़ा टेक इवेंट MWC 2025 जारी है जिसमें Oukitel ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन WP100 Titan पेश किया है, जो खासतौर पर आउटडोर एडवेंचर और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 33,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लगातार दो हफ्ते तक इस्तेमाल की सुविधा और छह महीने तक का स्टैंडबाय टाइम देने का वादा कर रही है। चलिए इस खास फोन के बारे में विस्तार से जानें…

पावरफुल बैटरी और रिवर्स चार्जिंग

बता दें कि Oukitel WP100 Titan सिर्फ एक स्मार्टफोन तक सिमित नहीं है, बल्कि यह एक पोर्टेबल पावर स्टेशन की तरह भी काम करता है। इसमें आपको 18W की रिवर्स चार्जिंग देखने को मिल रही है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

Image

Photo Credit: Alex Maxham

परफॉर्मेंस में भी दमदार

डिवाइस में 6.8-इंच का फुल HD+ 120Hz डिस्प्ले देखने को मिल रहा है, जो MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज देखने को मिल रही है, जिससे यह मल्टीटास्किंग और स्टोरेज के मामले में भी एक बेस्ट फोन बन जाता है।

DSLR से कम नहीं है कैमरा

फोटोग्राफी के लिए भी यह स्मार्टफोन किसी DSLR से कम नहीं है। डिवाइस में आपको 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ ही डिवाइस में 20MP नाइट विजन कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है। इसके अलावा, फोन में 100-लुमेन का बिल्ट-इन प्रोजेक्टर भी मिलता है, जो चलते-फिरते मनोरंजन के लिए काफी यूजफुल है।

खास LED लाइट और IP68 रेटिंग

इस खास फोन में 1,500 LED के साथ 1200-लुमेन की LED कैंपिंग लाइट भी मिल रही है, जो इसे आउटडोर इस्तेमाल के लिए एकदम परफेक्ट फोन बना देती है। फोन IP68-रेटेड वाटर और डस्ट प्रूफ है, जिससे यह किसी भी मुश्किल हालात में आसानी से काम कर सकता है। आप चाहे इसे पानी में डाल दें तो भी इस फोन का कुछ नहीं होगा।

कीमत और उपलब्धता

Oukitel WP100 Titan की कीमत 599 डॉलर यानी लगभग 50,000 रुपये रखी गई है। यह फिलहाल किकस्टार्टर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ