Infinix Triple-Folding Phone: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 (MWC 2025) से कुछ दिन पहले ही Infinix ने अपना पहला ट्रिपल फोल्डिंग कॉन्सेप्ट फोन पेश कर दिया है। नया Infinix Zero Series Mini Tri-Fold स्मार्टफोन एक ट्रिपल-फोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ आता है, जिसमें डुअल हिंज डिजाइन है जो फोन को खुद में ही वर्टिकली फोल्ड और अनफोल्ड करता है। यह आउटवर्ड-फोल्डिंग डिजाइन के साथ आता है और इसमें एक्सेसरीज भी दी गई हैं, जिससे इसे साइकिल हैंडलबार या जिम टूल्स पर आसानी से लगाया जा सकता है। फिलहाल, Huawei Mate XT Ultimate Design मार्केट में उपलब्ध अकेला ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन है, लेकिन सैमसंग ने भी अपने Tri-Fold को पेश करने की बात कही है। आइए जानते हैं
Infinix का ट्रिपल फोल्डिंग कॉन्सेप्ट फोन
Infinix ने Zero Series Mini Tri-Fold कॉन्सेप्ट डिवाइस को टीज किया है। कंपनी का कहना है कि यह ट्रिपल-स्क्रीन फोल्डेबल फोन स्मार्टफोन, हैंड्स-फ्री डिस्प्ले और कॉम्पैक्ट कैमरा के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन का ट्रिपल-फोल्डिंग मैकेनिज्म और डुअल हिंज सिस्टम इसे खुद में ही वर्टिकली फोल्ड और अनफोल्ड करने की क्षमता देता है।
यह स्मार्टफोन एक ‘इनोवेटिव स्ट्रैप’ एक्सेसरी के साथ आएगा, जिससे इसे जिम टूल्स, बैग स्ट्रैप या कार डैशबोर्ड पर आसानी से माउंट किया जा सकता है। इसे कॉम्पैक्ट कैमरा की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह वियरेबल डिवाइसेज और दूसरे लाइफस्टाइल गैजेट्स का बेहतरीन ऑप्शन कर सकता है।
Samsung भी ला सकता है ट्रिपल फोल्ड डिवाइस
जहां एक तरफ Infinix के इस कॉन्सेप्ट फोन की घोषणा की गई है, वहीं Samsung भी जल्द ही अपने ट्रिपल फोल्डिंग डिवाइस को मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है। जनवरी में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में कंपनी ने ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन का टीजर भी पेश किया था।
Infinix के इस फोन का डिजाइन काफी हद तक Infinix Zero Flip जैसा दिखता है, जब यह फोल्ड होता है। इस प्रोटोटाइप में एक होल-पंच कटआउट स्क्रीन और डुअल कैमरा सेटअप भी दिया गया है। हालांकि सैमसंग ने अभी तक इस फोन के लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी MWC 2025 में इस डिवाइस से जुड़ी और भी जानकारियां साझा करेगी।
Huawei Mate XT Ultimate Tri-Fold फोन
बता दें कि Huawei ने पिछले साल ही दुनिया का पहला ट्रिपल स्क्रीन फोल्डेबल फोन पेश किया था। हालांकि सैमसंग अब इस एरिया में एंट्री करने की सोच रहा है और उसने पेटेंट भी फाइल कर दिया है। इसे गैलेक्सी G Fold कहा जा सकता है।
अब देखने यह है कि क्या Infinix का यह नया ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन मार्केट में अपनी जगह बना पाएगा। इसके साथ ही क्या यह Samsung और Huawei के डिवाइसेज को कड़ी टक्कर दे पाएगा।
यह भी पढ़ें – WhatsApp Down से टेंशन में आए यूजर्स, रात को मैसेज रिसीव और सेंडिंग में दिक्कत
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
15 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
17 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
19 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
21 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines