Hindi Tutor For AI: एलन मस्क लगातार चर्चा में रहने वाले व्यक्ति हैं, जो आए दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। ऐसा ही कुछ नया सामने आया है, जिसने एक बार फिर मस्क को खबरों का हिस्सा बना दिया है। एलन मस्क ऐसे लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिनको हिंदी और अंग्रेजी दोनों की समझ हो। बता दें कि मस्क के पास ऐसे लोगों के लिए नौकरी है। वे अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI के लिए AI ट्यूटर की तलाश कर रहे हैं।
बता दें कि xAI को AI ट्यूटर रूप में काम करने के लिए डुअल लैंग्वेज एक्सपर्ट की तलाश है। इन AI ट्यूटर की भूमिका डेटा के साथ AI मॉडल को बेहतर बनाना हैं ताकि कंपनी का एआई कई भाषा सीख सके, जिसमें से एक हिंदी भी है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन
बता दें कि ये रोल आपको वर्क फ्रॉम होम या रिमोट वर्किंग का भी ऑप्शन देगा। बता दें कि यह छह महीने का टेम्परोरी पोजीशन है। इसके लिए AI कंपनी उन लोगों की तलाश कर रही है जो अंग्रेजी के साथ-साथ कम से कम किसी अन्य भाषा- फ्रेंच, चीनी, अरबी या हिंदी में की नॉलेज हो।
अगर आप इस पोजिशन पर काम करते हैं तो एक AI ट्यूटर के रूप में आप xAI के जनरेटिव AI मॉडल को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। इस जॉब के डिटेल में बताया गया है कि कैंडिडेट के पास टेक्निकल राइटिंग, जर्नलिज्म या प्रोफेशनल राइटिंग की डिग्री या बैकग्राउंड होना चाहिए और साथ ही इन भाषाओं में भी एक्सपीरियंस होना चाहिए।
Ai Training
कितनी मिलेगी सैलरी?
सबसे बड़ा सवाल अब ये है कि इस जॉब के लिए आपको कितने पैसे दिए जाएंगे। बता दें कि इस पोस्ट के लिए कंपनी हर घंटे के हिसाब से भुगतान करेगी। xAI आपको हर घंटे 35 से 65 डॉलर की पेमेंट करेगी यानी आपको 2,900 से 5,400 रुपये तक की पेमेंट की जाएगी। ये पेमेंट आपके एक्सपीरियंस के हिसाब से तय किया जाएगा।
बता दें कि ये एक फुल टाइम जॉब है , जिसके लिए आपको सोमवार से शुक्रवार तक 9 से 5 बजे तक काम करना होगा। इस जॉब में स्टैंडर्ड मेडिकल बेनिफिट्स भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Digital Arrest Scam: ऊपर पुलिस की वर्दी और नीचे पजामा… सामने आई डिजिटल स्कैमर्स की तस्वीर
संबंधित खबरें
iPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
3 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
5 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoअक्टूबर में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन्स, देखें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines