हिंदी ट्यूटर की तलाश कर रहे Elon Musk, सैलरी जानकर हो जाएंगे शॉक

मस्क अपने AI को ट्रेनिंग देने के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषा की अच्छी जानकारी वाले व्यक्ति को खोज रहे हैं, जिसकी सैलरी बहुत अच्छी है।

elon musk
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि xAI को AI ट्यूटर रूप में काम करने के लिए डुअल लैंग्वेज एक्सपर्ट की तलाश है। इन AI ट्यूटर की भूमिका डेटा के साथ AI मॉडल को बेहतर बनाना हैं ताकि कंपनी का एआई कई भाषा सीख सके, जिसमें से एक हिंदी भी है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन

बता दें कि ये रोल आपको वर्क फ्रॉम होम या रिमोट वर्किंग का भी ऑप्शन देगा। बता दें कि यह छह महीने का टेम्परोरी पोजीशन है। इसके लिए AI कंपनी उन लोगों की तलाश कर रही है जो अंग्रेजी के साथ-साथ कम से कम किसी अन्य भाषा- फ्रेंच, चीनी, अरबी या हिंदी में की नॉलेज हो।

अगर आप इस पोजिशन पर काम करते हैं तो एक AI ट्यूटर के रूप में आप xAI के जनरेटिव AI मॉडल को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। इस जॉब के डिटेल में बताया गया है कि कैंडिडेट के पास टेक्निकल राइटिंग, जर्नलिज्म या प्रोफेशनल राइटिंग की डिग्री या बैकग्राउंड होना चाहिए और साथ ही इन भाषाओं में भी एक्सपीरियंस होना चाहिए।

विज्ञापन
Ai Training

Ai Training

कितनी मिलेगी सैलरी?

सबसे बड़ा सवाल अब ये है कि इस जॉब के लिए आपको कितने पैसे दिए जाएंगे। बता दें कि इस पोस्ट के लिए कंपनी हर घंटे के हिसाब से भुगतान करेगी। xAI आपको हर घंटे 35 से 65 डॉलर की पेमेंट करेगी यानी आपको 2,900 से 5,400 रुपये तक की पेमेंट की जाएगी। ये पेमेंट आपके एक्सपीरियंस के हिसाब से तय किया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि ये एक फुल टाइम जॉब है , जिसके लिए आपको सोमवार से शुक्रवार तक 9 से 5 बजे तक काम करना होगा।  इस जॉब में स्टैंडर्ड मेडिकल बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ