Reliance Jio Recharge Plan: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने जब से टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री ली है, तब से तो वह सभी के फेवरेट बन गए हैं। और हों भी क्यों न क्योंकि कंपनी समय-समय पर ऐसे-ऐसे प्लान लेकर आती रहती है, जिससे करोड़ों यूजर्स को फायदा होता है, लेकिन हाल ही में कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद काफी यूजर्स BSNL पर शिफ्ट हो गए। हालांकि इस वक्त कंपनी फिर से नए ग्राहकों को जोड़ने और पुराने ग्राहकों को जमाए रखने के लिए कई खास प्लान पेश कर रही है। वहीं, इन दिनों जियो का एक छोटू प्लान धूम मचा रहा है जो सभी को हैरान कर रहा है।
Jio का छोटू प्लान
बता दें कि जियो अपने यूजर्स को अलग-अलग प्राइस रेंज में कई रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है, जो अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आते हैं। ये बेनिफिट्स डेटा लिमिट और वैलिडिटी के बेस पर अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ प्लान्स में तो आपको फ्री OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है जो प्लान को और भी मजेदार बना देता है लेकिन कंपनी एक 91 रुपये का एक किफायती रिचार्ज प्लान भी ऑफर करती है जिसमें आपको काफी सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। चलिए इस प्लान के बेनिफिट्स जानें…
91 रुपये का किफायती रिचार्ज प्लान
91 रुपये के इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। यूजर्स को इस पूरी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑप्शन मिल रहा है, यानी आप इस प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर जब तक कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको 50 SMS की सुविधा भी मिलती है।
ये भी पढ़ें : Oh Shit! लाखों iPhone यूजर्स को हर महीने लगेगा 2000 का फटका? जानें क्यों
मिलेगा 3GB डेटा
कंपनी इस छोटू प्लान के साथ कुल 3GB डेटा ऑफर कर रही है, जिसमें आपको हर दिन 100 MB डेटा और एक्स्ट्रा 200 MB डेटा मिलता है। इस डेटा का इस्तेमाल आप इंटरनेट ब्राउज़िंग और अन्य कामों के लिए कर सकते हैं। हालांकि, इस प्लान का मजा आप सिर्फ जियो फोन पर ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
18 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
20 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
22 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines