Reliance Digital Store Discount offer on iPhone 15 Pro: हाल ही में आईफोन 16 सीरीज लॉन्च हुई है जिसके बाद से पुरानी आईफोन 15 सीरीज पर काफी अच्छा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। iPhone 15 Pro ऑनलाइन कम कीमत पर बिक रहा है और अब इस फ्लैगशिप को मुकेश अंबानी की रिलायंस डिजिटल वेबसाइट पर और भी बड़ी छूट मिल गई है। जी हां, प्लेटफॉर्म इस प्रो वर्जन को सबसे कम कीमत पर ऑफर कर रहा है जो अभी कोई अन्य ई-कॉमर्स साइट नहीं दे रही है। चलिए इसके बारे में जानें…
iPhone 15 Pro पर डिस्काउंट ऑफर
iPhone 15 Pro को रिलायंस डिजिटल पर 99,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है, जो एक बेहतरीन डील है। डिवाइस को भारत में 1,34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि ग्राहकों को बिना किसी नियम या शर्त के 35,099 रुपये की भारी छूट मिल रही है। अभी रुकिए यहां ऑफर खत्म नहीं हुआ। बैंक ऑफर्स के साथ तो डील और भी जबरदस्त बन गई है।
10 हजार का एक्स्ट्रा बैंक कार्ड डिस्काउंट
ग्राहक प्रो वर्जन पर 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा बैंक कार्ड डिस्काउंट ले सकते हैं, जिससे कीमत 89,900 रुपये हो जाएगी। यानी आप फोन पर 45 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। यह एक बेहतरीन डील है क्योंकि आपको शायद ही कोई प्रो वर्जन इस कीमत पर बिकता हुआ दिखाई देगा। फिलहाल, Apple इस कीमत पर iPhone 16 Plus बेच रहा है। यह ऑफर IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड EMI पर बेस्ड है। कंपनी अन्य बैंक कार्ड पर भी छूट दे रही है, लेकिन ऊपर बताए गए बैंक कार्ड की तुलना में छूट की राशि कम है।
Apple इंटेलिजेंस का सपोर्ट
iPhone 15 Pro एक पावरफुल फोन है जिसमें iPhone 16 सीरीज की तरह Apple इंटेलिजेंस का सपोर्ट भी है। नए iPhone 16 Pro की तुलना में, iPhone 15 Pro अभी भी एक शानदार ऑप्शन है। दोनों मॉडल्स के बीच कीमत का अंतर बिना ऑफर के 20,000 रुपये है, जिसमें iPhone 16 Pro भारत में 1,19,900 रुपये से शुरू होता है। हालांकि iPhone 16 Pro में कुछ अपग्रेड हैं, जैसे कि एक बेहतर अल्ट्रा-वाइड कैमरा, एक पावरफुल चिप और खास कैमरा बटन। बावजूद इसके कई यूजर्स के लिए, iPhone 15 Pro एक स्मार्ट ऑप्शन बना हुआ है। यह Apple AI का सपोर्ट भी करता है और चार साल से ज्यादा टाइम तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आता है। इसके अलावा, iPhone 15 Pro का परफॉर्मेंस बेहतरीन है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
11 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
13 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
15 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
18 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines