Reliance Jio Plan: भारत की जानी मानी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने करोड़ों कस्टमर्स के लिए एक नया प्लान लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 11 रुपये है। बता दें कि इस प्लान में आपको एक्टिव सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती है, ये आपके बेसिक प्लान के साथ एड-ऑन की तरह काम करता है। यानी ये केवल एक बूस्टर प्लान है। आइए इस प्लान के बारे में जानते हैं।
जियो का नया प्लान
रिलायंस जियो का 11 रुपये का प्लान अब पूरे भारत में कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है। बता दें कि यह उन यूजर्स के लिए लाया गया है,जियो की 4G डेटा सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां हम आपको इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी देंगे। रिलायंस जियो का 11 रुपये के डेटा वाउचर के साथ आपको 1 घंटे की वैलिडिटी मिलती है। बता दें कि ये इस वाउचर की वैलिडिटी है। इस वाउचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक्टिव सर्विस वैलिडिटी वाला प्लान होना जरूरी है।
Jio Recharge Plan
मिलेगा भरपूर डेटा
इस प्लान के साथ आपको कुल 10GB डेटा मिलता है, जो 4G यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये नया प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो इस एक घंटे के दौरान कोई भारी या ज्यादा डेटा वाला काम करने वाले हैं। हालांकि इससे बेहतर यूज के लिए अपने डेटा स्पीड और नेटवर्किंग का खास ध्यान रखें। ये नया प्लान आपको ‘डेटा पैक’ कैटेगरी में दिखाई देगा और कोई भी जियो यूजर इसका इस्तेमाल कर सकता है।
एयरटेल का 11 रुपये वाला प्लान
जियो के अलावा एयरटेल भी अपने कस्टमर्स के लिए 11 रुपये वाला प्लान लाता है, जिसके तहत भी आपको 10GB डेटा मिलता है और इसके लिए आपको 1 घंटे की ही वैलिडिटी मिलती है। बता दें कि जियो ने अपने नए प्लान को चुपचाप लॉन्च कर दिया है।
यह भी पढ़ें – फोन को ‘डिब्बा’ बना देती हैं ये 3 चीजें, कहीं आप तो नहीं कर रहे ऐसे इस्तेमाल?
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
16 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
18 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
20 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
22 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines