Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले...अनलिमिटेड 5G, फ्री ओटीटी और इतना कुछ, वो भी सस्ते में

मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के लिए एक खास प्लान लाती है, जिसमें अनलिमिटेड 5G और फ्री ओटीटी की सुविधा मिलती है।

Mukesh Ambani Reliance Jio Best Prepaid Plans

Mukesh Ambani Reliance Jio Best Prepaid Plans

ओटीटी की बढ़ती मांग

जैसा कि हम जानते हैं कि आजकल ओटीटी का चलन तेजी से बढ़ गया है। ऐसे में जियो अलग-अलग यूजर की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग प्लान लाता है। इनमें से कुछ प्लान ऐसे भी है, जिसके साथ आपको जियोसिनेमा और सोनी लिव जैसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। हम जियो के 1049 वाले प्लान की बात कर रहे हैं। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल, 5G डेटा और सोनी लिव और Zee5 के साथ कई दूसरे सब्सक्रिप्शन मिलते हैं।

Reliance Jio New Recharge Plans

सस्ता रिचार्ज प्लान

क्यों बेहतर है ये प्लान?

अब सवाल उठता है कि आप इस प्लान के लिए क्यो 1000 रुपये से ज्यादा खर्च करें? बता दें कि इस प्लान के साथ आपको 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB 5G डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। इसके साथ ही आप इस प्लान के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म का लाभ उठा सकते हैं।

इस प्लान के साथ आपको इसमें JioCinema और JioCloud के सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ JioTV, Sony LIV और Zee5 का एक्सेस मिलता है। बता दें कि अगर आप Sonyliv का प्रीमियम मंथली प्लान लेते हैं तो इसकी कीमत 299 रुपये है। वहीं Zee5 के बेसिक 3 महीने के प्लान की कीमत 199 रुपये है, जिसे आप केवल फोन पर ही चला सकते हैं। ऐसे में ये प्लान आपके वन स्टॉप का काम करेगा, जिसमें डेटा अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ एंटरटेनमेंट भी मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ