हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jio यूजर्स के लिए पूरे साल ऐश, ये तीन प्लान दे रहे हैं अनलिमिटेड 5G डेटा

Jio Best 5G Unlimited Plan for 1 Year: अगर आप भी अपने जियो सिम पर अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा लेना चाहते हैं तो इस प्लान को चेक कर सकते हैं जिसमें अनलिमिटेड 5G डेटा और 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

विज्ञापन

Jio Best 5G Unlimited Plan for 1 Year: क्या आप भी रिलायंस जियो का सिम कार्ड यूज कर रहे हैं तो आपके लिए कंपनी एक ऐसा प्लान लेकर आई है जिसमे आपको पुरे एक साल के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा मिलने वाला है। दरअसल मुकेश अंबानी की कंपनी जियो ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती डेटा वाउचर प्लान पेश किया है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। नया प्लान पुरे एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिल रही है। हालांकि, इसे एक्टिव करने के लिए आपके पास पहले से एक छोटू बेस प्लान होना बेहद जरूरी है। चलिए पहले नए प्लान के बारे में जानें। इसके बाद हम आपको इसके दो और प्लान्स के बारे में भी बताएंगे जिसमें आप अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा ले सकते हैं…

601 रुपये का डेटा प्लान

यह प्लान खासतौर पर ज्यादा डेटा यूज करने वाले प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इसमें कोई कॉलिंग या एसएमएस सुविधा देखने को नहीं मिलती, ये सिर्फ और सिर्फ डेटा बेनिफिट्स देता है।

  • वैलिडिटी: इस प्लान में आपको 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
  • डेटा बेनिफिट्स: प्लान आपको अनलिमिटेड 5G डेटा और हर महीने 3GB हाई-स्पीड 4G डेटा ऑफर कर रहा है।

कैसे उठाएं इस प्लान का लाभ

  • आप इस प्लान का लाभ MyJio ऐप या वेबसाइट से उठा सकते हैं जहां आपको 601 रुपये का वाउचर फ्रंट पर ही दिख जाएगा।
  • इसे खरीदने पर आपके अकाउंट में 51 रुपये के 12 डेटा वाउचर ऐड हो जाएंगे।
  • हर महीने आप ‘माई वाउचर’ सेक्शन में जाकर एक वाउचर रिडीम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Mukesh Ambani ने निकाले Jio के 3 धमाकेदार प्लान, फिर एक बार चुरा लिया फैंस का दिल!

किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?

यह प्लान उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा जो 1.5GB पर डे वाले प्लान पर हैं और एक्स्ट्रा डेटा चाहते हैं। इसके अलावा, यह वाउचर गिफ्ट के तौर पर भी ट्रांसफर किया जा सकता है, लेकिन इसे एक्टिवेट करने के बाद ट्रांसफर नहीं कर सकते।

ये दो डेटा वाउचर भी करें चेक

इससे पहले भी जियो ने हाल ही में दो और डेटा वाउचर पेश किए थे

1. 101 रुपये वाला डेटा वाउच: इसमें 6GB हाई-स्पीड 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।

2. 151 रुपये वाला डेटा वाउच: इसमें 9GB हाई-स्पीड 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है।

ध्यान रखें कि इन सभी प्लान्स के लिए बेस प्लान का एक्टिव होना बेहद जरूरी है। वहीं, 601 रुपये का नया डेटा वाउचर उन यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत है और जो 5G नेटवर्क का पूरा लाभ लेना चाहते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें