Jio 5G Data Voucher Price: क्या आप भी जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और अनलिमिटेड 5G डेटा का मजा लेना चाहते हैं? तो आपको अब कम से कम 2GB 4G डेटा लिमिट वाले प्लान पर शिफ्ट होना होगा, जिसकी कीमत 349 रुपये से शुरू होती है। हालांकि कंपनी ने सस्ते में Unlimited 5G Data देने के लिए हाल ही में एक खास 5G वाउचर प्लान भी पेश किया था जो 12 महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करता है। वहीं, अब आप इस 5G वाउचर को अपने किसी दोस्त या परिवार के मेंबर को गिफ्ट भी कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
5G डेटा वाउचर की कीमत
इस 5G डेटा वाउचर की कीमत 601 रुपये है। Jio True 5G गिफ्ट वाउचर 12 5G अपग्रेड वाउचर ऑफर कर रहा है, जिसे My Jio ऐप से रिडीम किया जा सकता है। हालांकि, अनलिमिटेड 5G वाउचर को एक्टिवेट करने के लिए, यूजर्स को कम से कम 1.5 GB 4G डेटा लिमिट वाले मासिक या 3 महीने वाले रिचार्ज प्लान पर होना जरूरी है। यह उन लोगों के लिए काम नहीं करेगा जो 1GB पर डे डेटा प्लान पर हैं या जिन्होंने Jio के सबसे किफायती एनुअल रिचार्ज प्लान 1,899 रुपये का रिचार्ज किया है।
ऐसे कर सकते हैं गिफ्ट
यूजर्स या तो अपने लिए Jio True 5G गिफ्ट वाउचर खरीद सकते हैं या My Jio ऐप के जरिये किसी को इसे गिफ्ट में दे सकते हैं। जियो का अनलिमिटेड 5G डेटा वाउचर उन लोगों के लिए काम करेगा जो 199 रुपये, 239 रुपये, 299 रुपये, 319 रुपये, 329 रुपये, 579 रुपये, 666 रुपये, 769 रुपये और 899 रुपये के रिचार्ज प्लान पर हैं। बेस प्लान की वैलिडिटी के बेस पर अनलिमिटेड 5G वाउचर की वैलिडिटी मिलेगी, जिसकी मैक्सिमम वैलिडिटी 30 दिनों की होगी।
ये ऑप्शंस भी करें चेक
एक बार 5G डेटा वाउचर एक्टिवेट होने के बाद, यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। इसके अलावा, जियो के पास 51 रुपये, 101 रुपये और 151 रुपये की कीमत वाले 5G वाउचर प्लान भी हैं, जिनकी वैलिडिटी क्रमश एक महीने, दो महीने और तीन महीने है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines