Mukesh Ambani Statement on ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का क्रेज इन दिनों तेजी से बढ़ रहा है। स्मार्टफोन में ऐसे ऐसे AI फीचर्स आ गए हैं जिसने यूजर एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। फोन के साथ-साथ कार और कई अन्य डिवाइस में भी एआई इनेबल फीचर्स देखने को मिलने लगे हैं। हालांकि इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने AI के बढ़ते यूज पर एक खास मैसेज दिया है।
गुजरात के PDEU के दीक्षांत समारोह में अंबानी ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ‘ChatGPT जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल करें, लेकिन ये भी याद रखें कि आर्टिफिशियल बुद्धि से नहीं खुद की बुद्धि से हम आगे बढ़ेंगे और आप आगे बढ़ सकते हैं।’
DeepSeek ने दुनियाभर में मचाई हलचल
मुकेश अंबानी का ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब चीन की नई AI कंपनी DeepSeek को लेकर ग्लोबल लेवल पर चर्चा तेज हो गई है। डीपसीक के लॉन्च के बाद अमेरिकी टेक कंपनियों खास तौर से एनवीडिया जैसी दिग्गजों में हलचल मच गई है। यह चीन की ओर से AI सेक्टर में अमेरिका के डोमिनान्स को चुनौती देने की एक बड़ी कोशिश कही जा रही है।
क्या है ये DeepSeek?
DeepSeek एक नई एआई कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर चीन के हांग्जो में है। इसकी स्थापना 2023 में Liang Wenfeng ने की थी। कंपनी का उद्देश्य AGI यानी आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस विकसित करना है, जिससे AI सिस्टम्स और भी ज्यादा एडवांस और इंडिपेंडेंट बन सकें। जानकारी के मुताबिक, DeepSeek का नया AI मॉडल DeepSeek-R1 खासतौर से AI प्रोसेसिंग के लिए डिजाइन किया गया है।
Google जैसी कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर
नए AI मॉडल की एंट्री से OpenAI के ChatGPT, Meta AI और Google Gemini जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। DeepSeek के मोबाइल ऐप को तो एप्पल के ऐप स्टोर पर तो जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग इसे डाउनलोड करके यूज कर रहे हैं, जिससे ये तो साफ हो गया है कि दुनिया के लोग इसे लेकर काफी एक्ससिटेड हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale में इन 5 स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट! बस आखिरी 4 दिन और
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
6 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines