Motorola Signature India Launch: Motorola एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार वजह है उसका नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature. यह फोन कल 23 जनवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा है और लॉन्च से पहले इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं. CES 2026 में पेश होने के बाद अब कंपनी भारत में एक नए प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी में है, जहां सीधा मुकाबला Apple और Samsung जैसी दिग्गज कंपनियों से होगा.
भारत में कीमत को लेकर क्या लीक्स
Motorola Signature को भारत में 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बेस वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 59,999 रुपये में आ सकता है. वहीं, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट करीब 69,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है. इससे पहले एक रिपोर्ट में इसकी कीमत 80,000 रुपये से ज्यादा बताई गई थी, लेकिन अब यह आंकड़ा काफी अव्यवहारिक माना जा रहा है. मौजूदा कीमतें Motorola की रणनीति के हिसाब से ज्यादा संतुलित लगती हैं.
डिजाइन और प्रीमियम लुक पर खास फोकस
Motorola Signature को कंपनी ने खास तौर पर प्रीमियम खरीदारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. फोन में लेदर फिनिश दी गई है, जो इसे एक अलग पहचान देती है. इसका फ्रेम सिर्फ 6.99mm पतला है और वजन 186 ग्राम रखा गया है, जिससे यह हाथ में हल्का और स्लिम महसूस होगा. Motorola इस फोन के जरिए अपनी डिजाइन भाषा को एक नए स्तर पर ले जाना चाहता है.
Motorola Signature डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसके साथ Dolby Vision और Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन भी दी गई है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा, जो फिलहाल OnePlus 15R जैसे हाई-एंड फोन में भी इस्तेमाल हो रहा है. यह चिपसेट गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी पावरफुल माना जा रहा है.
कैमरा और बैटरी में क्या मिलेगा खास
Motorola Signature में पीछे की तरफ 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है. यही फीचर इस फोन को खास बनाता है और इसे फ्लैगशिप कैटेगरी में मजबूत दावेदार बनाता है. बैटरी के लिए इसमें 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए पर्याप्त मानी जा रही है.
सॉफ्टवेयर और लंबा सपोर्ट बनेगा बड़ा हथियार
फोन Android 16 के साथ लॉन्च होगा और Motorola ने इसके लिए 7 साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है. आज के समय में जब लोग लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं, तब यह बात कई खरीदारों के लिए बड़ा फैक्टर बन सकती है.
Apple और Samsung से सीधी टक्कर
Motorola Signature के साथ कंपनी एक नए रास्ते पर चल पड़ी है. यहां मुकाबला सिर्फ स्पेसिफिकेशंस का नहीं होगा, बल्कि भरोसे, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और ओवरऑल एक्सपीरियंस का भी होगा. Apple और Samsung जैसे ब्रांड्स के सामने टिके रहने के लिए Motorola को हर मोर्चे पर मजबूत साबित होना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro में होगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव? डिजाइन से लेकर कीमत तक, iPhone 17 Pro से कितना अलग होगा?
संबंधित खबरें
Apple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
4 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
21 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
22 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
23 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
1 day agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines