Motorola Signature: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2026) में पहली बार दुनिया के सामने आया Motorola Signature स्मार्टफोन अब भारतीय बाजार में एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है. प्रीमियम डिजाइन, हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स और फ्लैगशिप कीमत को लेकर यह फोन पहले ही चर्चा में है. सोशल मीडिया पर सामने आए ताजा लीक ने इसकी लॉन्च डेट से लेकर कीमत और फीचर्स तक, लगभग सब कुछ साफ कर दिया है. अगर ये जानकारियां सही साबित होती हैं, तो मोटोरोला सीधे Apple और Samsung जैसे दिग्गज ब्रांड्स को चुनौती देता दिखेगा.
भारत में कब होगा लॉन्च
फ्लिपकार्ट के मुताबिक, मोटोरोला अपने इस सिग्नेचर फ्लैगशिप फोन को भारत में 23 जनवरी 2026 को लॉन्च कर सकता है. कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन टिप्सटर संजू चौधरी और फ्लिपकार्ट बैनर के दावे के बाद लॉन्च डेट को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है. माना जा रहा है कि लॉन्च इवेंट के जरिए मोटोरोला अपनी प्रीमियम कैटेगरी में मजबूत वापसी करना चाहता है.
कीमत ने सबको चौंकाया
Motorola Signature की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी कीमत को लेकर हो रही है. लीक जानकारी के अनुसार, इसके टॉप वेरिएंट यानी 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत 84,999 रुपये हो सकती है. अगर यह कीमत सही रहती है, तो यह फोन सीधे तौर पर iPhone और Samsung Galaxy Ultra सीरीज जैसे महंगे फ्लैगशिप्स को टक्कर देगा.
डिस्प्ले और डिजाइन में प्रीमियम फील
Motorola Signature में 6.8 इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है. खास बात यह है कि इसमें 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जो गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को बेहद स्मूथ बना देगा. बड़े स्क्रीन साइज और प्रीमियम पैनल के चलते यह फोन देखने में भी काफी आकर्षक हो सकता है.
Snapdragon 8 Gen 5 के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में भी मोटोरोला कोई समझौता करता नहीं दिख रहा है. लीक के अनुसार, Motorola Signature में Qualcomm का लेटेस्ट और सबसे ताकतवर Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा. यह चिपसेट AI फीचर्स, हाई-एंड गेमिंग और हेवी मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है, जिससे फोन का इस्तेमाल बेहद तेज और स्मूद होने की उम्मीद है.
50MP कैमरों के साथ फोटोग्राफी पर फोकस
कैमरा सेक्शन भी Motorola Signature की बड़ी ताकत बन सकता है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 50MP का LYT828 प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में भी 50MP का हाई-रेजोल्यूशन कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है.
Motorola Signature एक ऐसा स्मार्टफोन बनकर सामने आ सकता है, जो डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा तीनों मोर्चों पर प्रीमियम यूजर्स को लुभाएगा.
ये भी पढ़ें- खुशखबरी! एक बार चार्ज में 30 दिन चलेगा फोन, ये कंपनी ला रही 10,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन
संबंधित खबरें
Apple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
4 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
21 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
22 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
23 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
1 day agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines