हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Motorola के नए धांसू फोन Signature 27 ने मारी एंट्री, 200MP के शानदार कैमरे से लैस, जानें बाकी फीचर्स

Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 लॉन्च कर दिया है. ये फोन 200 मेगा पिक्सल कैमर के साथ पेश किया गया है. जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी जानकारी.

विज्ञापन
Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 लॉन्च कर दिया है. (Imafe Credit-Motorola)

मोटोरोला ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे स्पनेड्रेगन समिट 2026 में पेश किया है. यह कंपनी का दूसरा Signature सीरीज का मॉडल है, जिसे एस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Motorola Signature के बाद लाया गया है. खास बात ये कि Signature 27 उन शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल है, जिन्हें Qualcomm के नए Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ पेश किया गया है. फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 910 मेन कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. 

कितने कलर में आएगा फोन?

कंपनी ने अभी इस फोन के कीमत की और सेल डेट की जानकारी नहीं दी है. कंपनी ने इतना जरूर बताया है कि ये फोन इस साल के आखिर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है. फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. इसमें Pantone Coal Smoke और Pantone Capulet Green कलर शामिल हैं.

नए Snapdragon चिपसेट से लैस

Motorola Signature 27 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है. इसे Snapdragon Summit 2026 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 के साथ पेश किया गया था. कंपनी के मुताबिक, नया चिपसेट ऑन-डिवाइस AI, कैमरा परफॉर्मेंस और गेमिंग रिस्पॉन्सिवनेस को बेहतर बनाने में मदद करता है.

विज्ञापन

कैसा है कैमरा सेटअप

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Signature 27 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 910 मेन कैमरा दिया गया है. इसके साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है. कंपनी ने फोन के साथ अपना Video Enhancement Engine भी पेश किया है, जो वीडियो से जुड़े एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए काम करेगा.

Gemini Omni से बना सकेंगे वीडियो

Motorola Signature 27 में Google Gemini के AI फीचर्स भी दिए गए हैं. फोन Gemini Omni को सपोर्ट करेगा. इसके जरिए किसी प्रॉम्पट, फोटो या पहले से मौजूद वीडियो फुटेज को एक तैयार वीडियो में बदल सकेंगे. इसके अलावा  Google Lyria की मदद से म्यूजिक और साउंडट्रैक भी बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

7 साल तक मिलेगा OS अपडेट

Motorola ने Signature 27 के लिए सात साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड देने का दावा किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Android 17 के साथ लॉन्च हो सकता है. यानी कंपनी सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में भी फोन को लंबे समय तक अपडेट देने की तैयारी में है.

पहली बार मिला B&O का ऑडियो सिस्टम

Signature 27 Motorola का पहला स्मार्टफोन है जिसमें B&O का ऑडियो सिस्टम दिया गया है. इससे फोन के ऑडियो एक्सपीरियंस में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके स्पीकर्स और ऑडियो सिस्टम से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं रखी है.

विज्ञापन

इन फीचर्स की जानकारी अभी बाकी

Motorola ने Signature 27 के कई प्रमुख फीचर्स की जानकारी फिलहाल नहीं दी है. कंपनी ने अभी फोन के डिस्प्ले, बैटरी क्षमता, चार्जिंग स्पीड, RAM, स्टोरेज और बाकी कैमरा सेंसर से जुड़ी जानकारी का खुलासा नहीं किया है. फोन की कीमत और बिक्री की तारीख भी अभी सामने नहीं आई है. कंपनी के मुताबिक, इसका ग्लोबल लॉन्च इस साल के आखिर में होने की उम्मीद है.

ये भी पढे़ं- OnePlus N6 Lite: वनप्लस ने लॉन्च किया नया फोन, 3 दिन चलेगी इसकी बैटरी! कीमत भी कम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- Motorolanews

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola