Smartphone Discount: फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद इसकी कीमत अन्य मिड रेंज स्मार्टफोन से काफी ज्यादा होती है। बजट कम होने की वजह से सभी के लिए इसे खरीद पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में लोग सेल या डिस्काउंट ऑफर का इंतजार करते हैं। अगर आप भी एक फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते हैं तो सुनहरा मौका है। इसे आधे से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए इसे कम कीमत में खरीदने से पहले फीचर्स के ऊपर एक नजर डालते हैं।
इस फोन पर है डिस्काउंट ऑफर
मोटोरोला रेजर 40 एक बेहद शानदार फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इस फोन के साथ ही मोटोरोला के अन्य स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट चल रहा है। इसे अमेजन से मात्र 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत MRP 99,999 रुपये है। अमेजन पर इस फोन पर 40% तक डिस्काउंट के साथ ही कई बैंक ऑफर भी उपलब्ध है। इसके अलावा एक्सचेंज में लेने पर 34,999 रुपये तक कीमत कम करवा सकते हैं। इस तरह आप मोटोरोला रेजर 40 फोल्डेबल स्मार्टफोन को आधे से कम कीमत में खरीद सकते हैं।
यह भी पढे़ं: Elon Musk ने Apple को किया ट्रोल, जानें कौन सा फोन चलाते हैं मस्क
मोटोरोला रेजर 40 की क्या है खासियत
मोटोरोला रेजर 40 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत दो डिस्प्ले है। LTPO डिस्प्ले की साइज 6.9 इंच और पीछे की तरफ मौजूद डिस्प्ले 1.5 इंच है। वहीं अगर प्रोसेसर की बात करें तो ये स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 पर रन करता है। ये स्मार्टफोन 8GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।
कैमरा और बैटरी
ये 5G फोन एंड्रॉयड 13 को स्पोर्ट करता है। इसमें 4200mAh की दमदार बैटरी है। वहीं अगर लुक की बात करें तो ये काफी शानदार एल्यूमिनियम बॉडी होने के कारण इसकी चमक थोड़ी सी बढ़ जाती है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP कैमरा और 16+13MP फ्रंट कैमरा है। इसमें आप बैक कैमरा को ही फंट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए छोटे डिस्प्ले का ही इस्तेमाल कर पाएंगे। आधे कीमत में इसे खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
5 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
6 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
9 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
10 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
12 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines