Motorola Razr 60 Launch Price in India: भारतीय बाजार में सस्ता फोल्डेबल फोन लॉन्च हो चुका है। दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने रेजर 60 को भारत में लॉन्च कर दिया है। बेहतरीन फीचर्स और खासियत के साथ आने वाला मोटोरोला रेजर 60, एक अच्छा फ्लिप फोन बताया जा रहा है। जून में इसे खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। आइए पहले मोटोरोला ने रेजर 60 की कीमत, सेल डेट, उपलब्धता, कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।
Motorola Razr 60 Price
भारत में मोटोरोला रेजर 60 को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोल्डेबल फोन की कीमत 49,999 रुपये है। स्मार्टफोन को तीन कलर और फिनिश ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है। पैनटोन लाइटेस्ट स्काई कलर ऑप्शन में मार्बल फिनिश है। जबकि, पैनटोन जिब्राल्टर सी कलर फैब्रिक फिनिश और वेगन लेदर रियर पैनल फिनिश के साथ पैनटोन स्प्रिंग बड शेड कलर है।
Motorola Razr 60 Sale Date & Availability
मोटोरोला रेजर 60 की पहली सेल 4 जून बुधवार को दोपहर 12 बजे होगी। इस फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफार्म से खरीद सकते हैं। बिक्री के लिए मोटो रेजर 60 फोन फ्लिपकार्ट और मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। चुनिंदा रिटेल स्टोर पर इस फोन को बेचा जाएगा।
ये भी पढ़ें- Realme GT 7T और GT 7 भारत में लॉन्च; सेल डेट, कीमत और उपलब्धता से लेकर जानें सब कुछ
Motorola Razr 60 Specifications
मोटोरोला रेजर 60 में 6.9 इंच का pOLED मेन डिस्प्ले है। जबकि, इसका कवर डिस्प्ले 3.6 इंच का pOLED है। बाहरी डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस है। डस्ट और पानी से बचाव के लिए ये फ्लिप फोन IP48 रेटिंग के साथ है। इस फोन में पावरफुल Dimensity 7400X चिपसेट प्रोसेसर है, जो फोन के यूज को और बेहतरीन बनाने में मदद कर सकता है।
Moto Razr 60 Camera and Battery
कैमरे की बात करें तो मोटोरोला रेजर 60 में डुअल रियर कैमरा है जो 50 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल के साथ है। इसके फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा है। बैटरी की बात करें तो मोटो रेजर 60 में 4500 mAh की बैटरी है। इस फोन के साथ 30W टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़ें- Cybersecurity Tips: हैकर्स और स्कैमर्स से रखना है पर्सनल डेटा सुरक्षित? अपनाएं ये 7 साइबर सुरक्षा टिप्स
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
6 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines