Motorola ने हाल ही में अपने प्रीमियम डिवाइस, Swarovski क्रिस्टल जड़े Razr 60 फोल्डेबल स्मार्टफोन और Moto Buds Loop ओपन-ईयर ईयरबड्स, चुनिंदा ग्लोबल में पेश किए थे। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ये दोनों डिवाइस भारत में भी लॉन्च होने वाले हैं। खास बात यह है कि ये पैनटोन आइस मेल्ट कलरवे में उपलब्ध होंगे, जो इंटरनेशनल मॉडल की तरह Swarovski क्रिस्टल से सजे होंगे।
1 सितंबर को होगी एंट्री
कंपनी ने बताया है कि Razr 60 ब्रिलियंट कलेक्शन और Swarovski से सजे Moto Buds Loop भारत में 1 सितंबर को लॉन्च होंगे। कंपनी ने इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिससे साफ हो गया है कि ये दोनों प्रोडक्ट्स वहीं से खरीदे जा सकेंगे।
पहले से ही लोकप्रिय है Razr 60
भारत में Motorola Razr 60 का स्टैंडर्ड वर्जन पहले ही मार्केट में है। यह फोन केवल एक ही वेरिएंट में आता है 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। इसे अब 3 खास फिनिश में पेश किया गया है…
- फैब्रिक जैसी टेक्सचर वाला Pantone Gibraltar Sea
- मार्बल जैसी बैक डिजाइन वाला Pantone Lightest Sky
- वेगन लेदर पैनल के साथ Pantone Spring Bud
Brilliant Collection में क्या होगा खास
उम्मीद की जा रही है कि Swarovski वाला Razr 60 भी भारत में उन्हीं फीचर्स के साथ आएगा, जो स्टैंडर्ड मॉडल में मौजूद हैं। इसमें कुछ फीचर्स होंगे…
- MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर
- 4,500mAh बैटरी (30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ)
- 6.9-इंच pOLED LTPO फोल्डेबल डिस्प्ले और 3.63-इंच कवर स्क्रीन
- 32MP सेल्फी कैमरा, साथ ही 50MP मुख्य कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा
ये भी पढ़ें- अब नहीं होगी फोन में स्पेस की टेंशन, ऐसे फ्री मिलेगा 50GB का स्टोरेज
Moto Buds Loop का होगा खास अंदाज
इसी कलेक्शन में आने वाले Moto Buds Loop भी Swarovski क्रिस्टल से सजाए गए होंगे। इनका इंटरनेशनल वर्जन पहले से ही 299 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये Bose-ट्यून किए गए ओपन-ईयर ईयरबड्स हैं, जिनमें कुछ खास फीचर्स हो सकते हैं…
- 37 घंटे तक की बैटरी लाइफ
- CrystalTalk AI और Moto AI का सपोर्ट
- प्रीमियम डिजाइन और कम्फर्ट
प्रीमियम कस्टमर्स के लिए खास पेशकश
कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह कलेक्शन लिमिटेड एडिशन होगा और उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है, जो लक्ज़री और यूनिक गैजेट्स पसंद करते हैं। भारत में Swarovski जड़े Razr 60 और Moto Buds Loop टेक्नोलॉजी के साथ-साथ स्टाइल का भी कॉम्बिनेशन पेश करेंगे।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
7 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines