Motorola Razr 50 Ultra Launch Price: क्या आप जानते हैं Motorola जल्द ही एक सस्ता फोल्डेबल डिवाइस पेश करने जा रहा है, जो सैमसंग को कड़ी टक्कर दे सकता है। जी हां, कंपनी ने हाल ही में रेजर 50 अल्ट्रा के नाम से चीन में अपना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल पेश किया है जो अब 4 जुलाई को भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल फोन खरीदने के लिए Amazon पर उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स का दावा है कि भारत में मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन चीनी वेरिएंट जैसे ही होंगे। चलिए लॉन्च से पहले मोटो रेजर 50 अल्ट्रा की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं…
Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में 165 हर्ट्ज तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का FHD+ LTPO डिस्प्ले मिल सकता है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इसमें काफी हाई रिफ्रेश रेट मिल रहा है जो फोन को काफी ज्यादा स्मूथ बना देता है। इतना ही नहीं इसमें दूसरी 4 इंच डिस्प्ले में भी समान रिफ्रेश मिलेगा। ये भी FHD+ LTPO डिस्प्ले होगी। हुड के नीचे, स्मार्टफोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 मिल सकता है। डिवाइस Android 14-बेस्ड स्किन पर चल सकता है और 4,000 mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
ये भी पढ़ें : न मुड़ेगा न टूटेगा! Realme ने मचाया तहलका! कीमत 7,699 रुपये, फीचर इतने कि गिनते रह जाओ
डिजाइन और कैमरा
डिजाइन की बात करें तो डिवाइस में IPX8 वॉटर रेटिंग के साथ एयर नैनोस्किन 6000 सीरीज एविएशन एल्युमिनियम फ्रेम, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे। डिवाइस में NFC भी मिलेगा। इसमें हैप्टिक्स के लिए X-एक्सिस लीनियर मोटर भी दी गई है। जिससे इसमें आपको जबरदस्त फील भी मिलेगी। कैमरे की बात करें तो मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में 50 MP सोनी LYT600 के साथ 50 MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा होगा।
Motorola Razr 50 Ultra की भारत में कीमत
भारतीय बाजार में रेजर 50 अल्ट्रा की कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है और हमें इसके लिए 4 जुलाई तक इंतज़ार करना पड़ सकता है लेकिन अगर सच में कंपनी 1 लाख से कम में अपना फोल्डेबल डिवाइस पेश करती है तो ये सीधे तोर से SAMSUNG Galaxy Z Fold5 को टक्कर देगा जिसकी कीमत अभी 1.5 लाख रुपये है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
4 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
5 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
7 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
9 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines