Motorola Razr 50 Series launch Price and Features: मोटोरोला के फोल्डेबल डिवाइस की नई रेंज, रेजर 50 और रेजर 50 अल्ट्रा 25 जून को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फ्लैगशिप डिवाइस में AI फीचर होने की बात कही जा रही है। इन दो डिवाइस के साथ, मोटोरोला S50 नियो को भी लॉन्च कर सकता है। फोन इस महीने लॉन्च होगा, लेकिन जुलाई के महीने में इसके ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। मोटोरोला रेजर 50 सीरीज के आने की घोषणा चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए की गई है। लॉन्च इवेंट सुबह 11:30 बजे शुरू होगा।
Motorola Razr 50 Series में क्या कुछ मिलेगा खास?
हालांकि अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन लीक्स में आगामी मोटोरोला फ्लैगशिप के फीचर्स सामने आ गए हैं। टिपस्टर, @SujanTharu66 के अनुसार, सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट में 2640 x 1080 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। जबकि इसमें 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है।
मिलेगा दमदार प्रोसेसर
टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया कि मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8sGen 3 और 4,000mAH की बैटरी हो सकती है। इसे 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह मोटोरोला के Hello UI के साथ लेटेस्ट Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।
फोटोग्राफी में भी शानदार
इतना ही नहीं फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए, स्मार्टफोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है।
रेगुलर मॉडल में होगा ये बदलाव
दूसरी ओर, सीरीज के रेगुलर मॉडल, मोटोरोला रेजर 50 में 3.6 इंच के कवर डिस्प्ले के साथ 6.9 इंच का OLED पैनल हो सकता है। हालांकि ये फोन MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट से लैस हो सकता है। टिपस्टर @rohankeshri ने X पर डिवाइस की लीक हुई तस्वीरें पोस्ट की हैं। लीक के अनुसार, मोटोरोला रेजर 50 में 33W चार्जिंग स्पीड के साथ 3,950mAH की बैटरी होगी।
Motorola Razr 50 की भारत में कीमत
मोटोरोला के पिछले फोल्डेबल फ्लैगशिप, रेजर 40 अल्ट्रा को 89,999 रुपये में पेश किया था और अब यह कहा जा रहा है कि आने वाला डिवाइस भी सेगमेंट के समान प्राइस रेंज में लॉन्च होगा। मोटोरोला रेजर 50 की कीमत लगभग 699 डॉलर होगी, जो 58,000 रुपये के बराबर है। वहीं, देखा जाए तो Samsung और OnePlus के फोल्डेबल डिवाइस से इसकी कीमत काफी कम लग रही है। SAMSUNG Galaxy Z Flip5 का प्राइस 99,999 रुपये है जबकि OnePlus Open इस वक्त 1,26,990 रुपये में मिल रहा है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
13 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
15 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
17 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines