Motorola Razr 40 Ultra Launch Date: मोटोरोला का फोल्डेबल फोन जल्द लॉन्च होने वाला है। मोटोरोला रेजर 2022 के सफल होने के बाद कंपनी ने इसका अपग्रेड वर्जन मोटोरोला रेजर 2023 मॉडल पेश करने का फैसला लिया है। कंपनी की ओर से पहले ही पुष्टी कर दी जा चुकी है कि वो अपने Moto Razr 40 Ultra 2023 को विश्व स्तर पर 1 जून को लॉन्च करेगा।
हालांकि, मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा की लॉन्चिंग से पहले फोन सऊदी अरब की एक रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। इससे फोन की कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का भी संकेत मिलता है। आइए मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Motorola Razr 40 Ultra Specs (Leaked)
नेक्स्ट डॉट कॉम लिस्टिंग के मुताबिक मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा में 6.9 इंच का फुल-एचडी+ पोलेड इनर डिस्प्ले होगा, जिसमें (2640 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलेगा। इस फोन में अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी बड़ा बाहरी डिस्प्ले हो सकता है। एक लीक के मुताबिक फोन में 3.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले मिलेगा।
इसके क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ संचालित होने की उम्मीद है। आउट-ऑफ-द-बॉक्स ये फोन एंड्रॉइड 13 को बूट कर सकता है। लिस्टिंग के अनुसार हैंडसेट के यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस होने की संभावना है। ये 5जी, एनएफसी और ई-सिम कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा।
बात करें कैमरे की तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें दो 13-मेगापिक्सल सेंसर होने की संभावना है। जबकि, फ्रंट में 32-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा हो सकता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 3,800mAh की बैटरी हो सकती है।
लिस्टिंग की मानें तो फोन का सिंगल वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज लॉन्च हो सकता है। इस फोन के तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और वीवा मैजेंटा कलर होने की उम्मीद है। इस फोन की कीमत का खुलासा सऊदी की रिटेल साइट लिस्टिंग से हुआ है। यहां पर मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा की कीमत SAR 3,999 (लगभग 88,400 रुपये) है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
4 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
6 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
6 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
23 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines