Motorola Razr 40 Series: तगड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और भी कई फीचर्स हैं बेहद खास! जानिए

Motorola Razr 40 Ultra, Motorola Razr 40 Ultra price, Motorola Razr 40, Motorola, Razr 40 Ultra, foldable phone
विज्ञापन

Motorola Razr 40 Series Launched: आखिरकार मोटोरोला का नया फोल्डेबल फोन बाजार में आ ही गया है। कंपनी ने 1 जून, गुरुवार को लॉन्च हो गया है। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी ने मोटोरोलो रेजर 40 सीरीज के तहत दो नए क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किए हैं।

मोटोरोला रेजर 40 और मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन एसओसी द्वारा संचालित हैं। दोनों में काफी कुछ एक जैसी विशेषताएं भी हैं। आइए मोटोरोला रेजर 40 और मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

Motorola Razr 40 Series Launch Price

मोटोरोला रेजर 40 और मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। यहां पर मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत CNY 5,699 करीब 66,000 रुपये है, जबकि वैनिला रेज़र 40 की शुरुआती कीमत CNY 3,999 करीब 46,000 रुपये है।

Motorola Razr 40 Specifications

  • बाहरी डिस्प्ले- 6.9 इंच का फुल-एचडी+
  • सेकेंडरी डिस्प्ले- 1.5 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन
  • प्रोसेसर- स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 SoC
  • बैटरी- 4,200mAh
  • चार्जिंग सपोर्ट- 30W वायर्ड और 8W वायरलेस चार्जिंग
  • रियर कैमरा- डुअल रियर कैमरा (64MP + 12MP)
  • फ्रंट कैमरा- 32MP सेल्फी कैमरा
  • स्टोरेज- 512GB
  • रैम- 12GB

Motorola Razr 40 Ultra Specifications

  • बाहरी डिस्प्ले- 6.9 इंच का फुल-एचडी+
  • सेकेंडरी डिस्प्ले- 3.6 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन
  • प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जनरल 1 SoC
  • बैटरी- 3,800mAh
  • चार्जिंग सपोर्ट- 33W वायर्ड और 5W वायरलेस चार्जिंग
  • रियर कैमरा- डुअल रियर कैमरा (12MP + 13MP)
  • फ्रंट कैमरा- 32MP सेल्फी कैमरा
  • स्टोरेज- 512GB
  • रैम- 12GB

Motorola Razr 40 price Price & Availability

मोटोरोला रेजर 40 के तीन वेरिएंट चीन में पेश किए गए हैं। इसके 8GB + 128GB की कीमत CNY 3,999 (लगभग 46,000 रुपये), 8GB + 256GB की कीमत CNY 4,299 (लगभग 49,000 रुपये) और 12GB + 256GB की कीमत CNY 4,699 (लगभग 54,500 रुपये) है। इसके एज़्योर ग्रे, चेरी पाउडर और ब्राइट मून व्हाइट कलर ऑप्शन्स हैं।

Motorola Razr 40 Ultra Price & Availability

मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा के दो वेरिएंट चीन में लॉन्च हो गए हैं। इसके 8GB + 256GB की कीमत CNY 5,699 (लगभग 66,000 रुपये) और 12GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 6,399 (लगभग 74,200 रुपये) है। ये फेंग्या ब्लैक, आइस क्रिस्टल ब्लू और मैजेंटा शेड्स कलर ऑप्शन्स में आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ