Motorola Razr 40 Series Launch Date: मोटोरोला रेजर 40 सीरीज भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। इस सीरीज में शामिल होने वाले मोटोरोला रेजर 40 और मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा को 1 जून 2023 को पेश हो सकते हैं।
अपनी शुरुआत से पहले रेजर सीरीज को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच और चीन की अनिवार्य प्रमाणन (3C) वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे हमें इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर मिली है। इससे आगामी फोन के बारे में पता चला है। आइए मोटोरोला रेजर 40 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Motorola Razr 40 Series
गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक ये फोन मॉडल नंबर XT2323-3 के साथ लिस्टेड है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC और 12GB रैम है। आउट-ऑफ-द-बॉक्स मोटोरोला रेजर 40 के एंड्रॉइड 13 पर चल सकता है। ये फोन 5G कनेक्टिविटी और 33W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
ये भी पढ़ेंः Realme 11 Pro 5G होगा जून में लॉन्च, पहले ही सामने आ गई कई डिटेल्स! जानिए
गीकबेंच वेबसाइट के अलावा फोन को एक ट्विटर यूजर ने भी मोटोरोला रेजर 40 के बारे में डिटेल्स साझा की है। इससे पता चलता है कि इसमें सिंगल-कोर टेस्ट में 1,019 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,545 पॉइंट मिले हैं। फोन को 11.09GB रैम की सुविधा के लिए लिस्टेड किया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.40GHz है, छह कोर 2.36GHz पर कैप्ड हैं और चार कोर 1.80GHz पर कैप्ड हैं।
Motorola Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Razr 40 Ultra में 6.9 इंच का फुल-एचडी+ (2,640 x 1,080 पिक्सल) पोलेड इनर डिस्प्ले होने की बात कही गई है। ये क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ संचालित हो सकता है।
इसके पीछे दो 13-मेगापिक्सल सेंसर पैक करने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर हो सकता है। ये 3,800mAh की बैटरी द्वारा समर्थित होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
3 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
4 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
7 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines