Motorola Razr 40 Series होगा कुछ ही घंटों में लॉन्च, जानें क्या होगी इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की खासियत?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Motorola Razr 40 Series Launch Date in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला फिर से भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। इस साल की शुरुआत से ही मोटोरोला अपने दमदार स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर रही है।
सिर्फ किफायती या बजट फ्रेंडली सेगमेंट के तहत मोटोरोला अपना स्मार्टफोन नहीं ला रहा है। बल्कि फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ भारत में अपने हैंडसेट को पेश कर रहा है। मोटोरोला की कोशिश है कि वो अपने फोल्डेबल या फ्लीप फोन के सेगमेंट में ऐसे स्मार्टफोन लाए जो हर किसी की पहली पसंद बन सके।
पिछले काफी समय से मोटोरोला का अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन- मोटो रेजर 40 (Moto Razr 40) सुर्खियों में है। बस कुछ ही घंटों में मोटोरोला का रेजर 40 भारत में लॉन्च हो जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मोटोरोला अपना नया स्मार्टफोन रेजर 40 भारत में 3 जुलाई, सोमवार को लॉन्च करेगा। लॉन्चिंग से पहले फोन को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। हाल ही में अमेजन ने मोटोरोला रेजर 40 की कीमत को गलती से लीक कर दिया था, जिससे पता चला था कि फोन रेजर 40 की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये होगी।
मोटोरोला रेजर 40 को 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच pOLED डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 7 Gen 1 SoC का प्रोसेसर होगा, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें 33W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,200mAh की बैटरी मिलेगी।
बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो 64MP के प्राइमरी सेंसर और 12MP के अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर के साथ होगा। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा होगा।
मोटोरोला रेजर 40 सीरीज में मोटोरोला रेजर 40 और मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा शामिल होगा। चीन में मोटोरोला रेजर 40 सीरीज पहले से उपलब्ध है। इसके 8GB + 128GB की कीमत CNY 3,999 (करीब 46,000 रुपये) है। जबकि, 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 4,299 (करीब 49,000 रुपये) और 12GB + 256GB के लिए कीमत CNY 4,699 (करीब 54,500 रुपये) है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: