---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Motorola Razr 2023 फोल्डेबल फोन जल्द होने वाला है लॉन्च! डिजाइन हुआ लीक

Motorola Razr 2023 Launch Date in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला बहुत जल्द प्रसिद्ध रेजर फोन को एक अपग्रेड वर्जन के साथ पेश कर सकता है। इसे लेकर कई नई जानकारियां भी लीक हुईं हैं, जिनसे पता चला है कि फोन में बड़ा सेकंडरी डिस्प्ले मिलेगा। TechOutlook की मानें तो मोटोरोला का नया रेजर फोन […]

---विज्ञापन---

Motorola Razr 2023 Launch Date in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला बहुत जल्द प्रसिद्ध रेजर फोन को एक अपग्रेड वर्जन के साथ पेश कर सकता है। इसे लेकर कई नई जानकारियां भी लीक हुईं हैं, जिनसे पता चला है कि फोन में बड़ा सेकंडरी डिस्प्ले मिलेगा।

TechOutlook की मानें तो मोटोरोला का नया रेजर फोन ‘Juno’ कोडनेम के साथ है। लीक में फोन के सेकंडरी डिस्प्ले 3.6 इंच बताई जा रही है। जबकि, फोन का पहले वाला मॉडल 2.7-इंच के सेकंडरी डिस्प्ले के साथ था। आइए अपकमिंग मोटोरोला रेजर के फीचर्स के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Summer Useful Tips: आपकी इन लापरवाही से फट सकता है AC! जानिए बचाव का तरीका

Motorola Razr 2023 का रेंडर लीक

लोकप्रिय लीकस्टर इवान ब्लास द्वारा नए रेजर के कुछ हाई क्वालिटी रेंडर साझा किए गए हैं। इससे पता चला है कि फोन में नया डिजाइन देखने को मिलेगा और इसमें रियर पैनल भी होगा।

---विज्ञापन---

फोन में पैनल को दो अलग-अलग भागों में डिवाइड किया गया है। इसमें एक मैट वेलवेट एजी ग्लास के साथ है, जिसमें नीचे की ओर मोटोरोला और रेजर का लॉगो के साथ एक ब्राइटनेस ग्लास है। संभावना है कि ग्लास को गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया जाएगा।

---विज्ञापन---

Motorola Razr 2023 Design

मोटोरोला के नए रेजर के डिजाइन की अगर बात करें तो इसके पीछे की ओर दो कैमरे मिलेंगे। संभावना है कि इसमें फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन में स्मूथ डिजाइन मिलने की उम्मीद है जिसमें बाहर की ओर बड़ी स्क्रीन होगी।

और पढ़िए –WhatsApp कर रहा है नए प्राइवेट न्यूज़लेटर टूल पर काम, जानें कैसे यूजफुल होगा ये फीचर?

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि मार्केट में फ्लिप फोन को काफी पसंद किया जा रहा है। ये ही देखते हुए स्मार्टफोन निर्माता कंपनी फ्लिप फोन को मार्केट में लाने की कोशिश कर रही हैं। पिछले हफ्ते ओप्पो की ओर से भी अपना स्टाइलिश फोल्डेबल फोन पेश किया गया है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं

First published on: Feb 23, 2023 11:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola