Motorola Moto Tab G62: मोटोरोला ने मिंड रेंज का नया टैबलेट बाजार में उतार दिया है। इसका नाम मोटो टैब जी62 है जिसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मोटो टैबलेट जी62 (Motorola Tab G62) कम कीमत और बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। अगर आप भी तगड़े बैटरी के टैबलेट की तलाश में हैं तो मोटो टैब जी62 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए आपको Motorola Moto Tab G62 के बारे में बताते हैं।
मोटो टैब जी62 में 4GB रैम 64GB स्टोरेज है। इसका वाई-फाई-ओनली वेरिएंट खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इसका LTE वेरिएंट सिर्फ प्री-बुकिंग के उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट से आप डिवाइस को खरीद सकते हैं। LTE वेरिएंट को 22 अगस्त से खरीदा जा सकता है।
Moto Tab G62 Specifications
मोटो टैब जी62 में 10.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जो IPS LCD पैनल और 2K रिजॉल्यूशन के साथ है। एंड्रॉइड 12 पर चलने वाला ये टैब स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट के साथ है। इसमें विशेष रीडिंग मोड, एंटरटेनमेंट स्पेस और किड्स स्पेस जैसे खास फीचर्स के साथ है। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस-पावर्ड क्वाड स्पीकर्स हैं।
औरपढ़िए - JANMASHTAMI 2022: अपने करीबियों को WhatsApp पर कुछ इस तरह से दें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
Moto Tab G62 Battery
इस टैबलेट में 7,700mAh की बैटरी है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कैमरे की बात करें तो इसके बैक में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
औरपढ़िए - गैजेट्ससेजुड़ीखबरेंयहाँपढ़ेंClick Here - News 24 APP अभीdownload करें