Motorola Moto G35 Launch Price and Features: मोटोरोला ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन Moto G35 लॉन्च कर दिया है। डिवाइस की कीमत 10 हजार रुपये से कम है और इसमें कुछ हाई-एंड फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। जी हां, इस फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 1,000nits की पीक ब्राइटनेस वाला 120Hz डिस्प्ले, वीगन लेदर डिजाइन, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला डुअल स्टीरियो स्पीकर, डिस्प्ले के लिए स्मार्ट वॉटर टच टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिल रहा है। इस प्राइस पर ये फोन काफी जबरदस्त लग रहा है। चलिए इस धांसू फोन के बारे में विस्तार से जानें…
Motorola Moto G35 के स्पेक्स
नए मोटोरोला मोटो G35 स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन मिल रहा है। डिवाइस में 6.7 इंच का 120Hz फुल HD+ डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,000nits है। पैनल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटिंग, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिल रहा है। मोटोरोला का यह भी कहना है कि यूजर गीले हाथों से भी इस डिवाइस का इस्तेमाल कर पाएंगे, जो कि एक बजट फोन के लिए एक बड़ी बात है।
4K में होगी वीडियो रिकॉर्ड
डिवाइस में पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर शामिल है। ब्रांड का दावा है कि यूजर डिवाइस से 4K में भी वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे, बजट रेंज में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। आगे की तरफ आपको इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : Best Gaming Phones: ये हैं 20 हजार रुपये से कम के 3 धांसू गेमिंग स्मार्टफोन, बैटरी और कैमरा भी ‘परफेक्ट’
चिपसेट भी दमदार
फोन को पावर देने के लिए इसमें Unisoc T760 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मोटोरोला का दावा है कि इसमें यूजर्स को एक साल का Android OS अपग्रेड और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। डिवाइस वर्तमान में पुराने Android 14 OS पर चल रहा है और यह लेटेस्ट Android 15 OS प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है, जिसकी रिलीज टाइमलाइन अभी सामने नहीं आई है।
5,000mAh की बड़ी बैटरी
इसमें 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल रही है। कंपनी फ़ोन के साथ रिटेल बॉक्स में चार्जर भी बंडल करेगी। नए मोटोरोला फोन में IP52 रेटिंग के लिए सपोर्ट भी है और कंपनी का दावा है कि डिवाइस का डिस्प्ले गीले हाथों से भी अच्छे से काम करेगा। डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डिवाइस में डुअल स्टीरियो स्पीकर मिल रहे हैं।
Motorola Moto G35 की कीमत
मोटो G35 की भारत में कीमत 9,999 रुपये है। यह पहली बार 16 दिसंबर को खरीदने के लिए उपलब्ध होगा और फ्लिपकार्ट के जरिए आप इसे खरीद सकेंगे। लोग इसे भारत में रिटेल स्टोर या मोटोरोला की ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
8 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
16 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
17 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
20 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
22 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
22 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines