Motorola का ये धांसू स्मार्टफोन होगा भारत में लॉन्च, कम बजट मिलेंगे शानदार फीचर्स!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Motorola Moto G14 Launching Today: दिग्गज फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला आज यानी 1 अगस्त को अपना बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। मोटोरोला अपना नया फोन मोटो जी14 लॉन्च करने के साथ प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध कर देगा। इस तरह से ग्राहकों को फोन को पहले से बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं कि मोटोरोला जी14 कब और कहां से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा?
मोटो जी14 को फ्लिपकार्ट के माध्यम से पेश किया जाएगा। 1 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोटोरोला जी14 लॉन्च के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि, पहले ही फ्लिपकार्ट पर इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया गया है।
मोटोरोला जी14 के कुछ स्पेसिफिकेशन्स पहले ही फ्लिपकार्ट के माध्यम से सामने आ चुके है। मोटो जी14 में होल पंच कटआउट के साथ 6.5-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इस फोन में Mediatek Helio G85 प्रोसेसर होगा। ये फोन Unisoc T616 SoC पर चलेगा। इस फोन डॉल्बी एटमॉस द्वारा संचालित डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ होगा।
मोटो जी14 में 20W की चार्जिंग स्पीड के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। फुल चार्ज करने के बाद ये फोन 4 घंटे तक का म्यूजिक प्लेटाइम प्रदान करता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे के साथ डुअल कैमरा कैमरा यूनिट मिलेगा। ये फोन एंड्रॉइड 13 के साथ होगा, जिसे कुछ समय बाद एंड्रॉइड 14 के अपडेट के साथ जारी कर दिया जाएगा।
मोटोरोला जी14 एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा। इसकी कीमत 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक के बीच हो सकती है। हालांकि, कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ये एक कम कीमत का स्मार्टफोन हो सकता है। ये एक 5जी सपोर्ट फोन होगा। ऐसे में मोटो जी14 आपके लिए 15 हजार से कम कीमत में एक अच्छा 5जी फोन का ऑप्शन हो सकता है। फिलहाल, अन्य जानकारी सामने आने का इंतजार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: