Moto Edge 2022 Launch Date in India: स्मार्टफोन बाजार में मोटोरोला (Motorola) का भी अपना एक अलग नाम है। पुराने समय से भारतीय ग्राहकों के बीच ये कंपनी काफी प्रसिद्ध है। अपने ग्राहकों की मांग को देखते हुए मोटोरोला नए सेगमेंट के स्मार्टफोन्स (Motorola upcoming Smartphone in India) को पेश करता रहता है। हाल ही में कंपनी ने अपना एक नया स्मार्टफोन मोटो एज 2022 को लॉन्च किया है।
Moto Edge 2022 Launch Date Price in India
मोटोरोला ने मोटो एज 2022 को यूएस में उपलब्ध किया है। ये फोन मिनेरल ग्रे कलर के साथ $498 (करीब 39,800 रुपये) की कीमत में उपलब्ध है। भारत में इसे 8 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 40 हजार रुपये से कम हो सकती है। आप इस फोन को Amazon और Motorola की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
Moto Edge 2022 Specifications
मीडियाटेक डायमेंसिटी 1050 6nm प्रोसेसर पर काम करने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन Moto Edge 2022 ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप के साथ है। इसमें 6.6-इंच का एफएचडी+ ओएलईडी स्क्रीन डिस्प्ले है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेसोल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट और IP52 रेटिंग के साथ है।
Moto Edge 2022 Feature
मोटो Edge 2022 में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ है। इसके स्टोरेज को एक्स्पैन्ड भी किया जा सकता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर, वाईफाई 6E 802.11ax, एनएफसी सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2 और जीपीएस है। ये फोन एंड्रॉयड 12 ओएस पर काम करता है।
Moto Edge 2022 Camera and Battery
मोटो एज 2022 में f/1.8 एपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 13 मेगापिक्सल का मैक्रो मोड के साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। बात करें बैटरी की तो इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 5W के रिवर्स चार्जिंग और 15W के वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसकी बैटरी में 30W का टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग फीचर भी है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
7 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines