Motorola Moto E13 की भारत में बिक्री शुरू, ऑफर्स के साथ कीमत हुई बेहद कम!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Motorola Moto E13 Sale Today in India: भारत में मोटोरोला का एंट्री लेवल स्मार्टफोन मोटो ई13 बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कुछ दिन पहले ही फोन को भारत में लॉन्च किया गया है, जिसे अब खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इसको ऑरोरा ग्रीन, क्रीमी व्हाइट और कॉस्मिक ब्लैक 3 कलर ऑप्शन्स हैं।
फ्लिपकार्ट पर मोटो ई13 को खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इसके 2GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और 4GB + 64GB की कीमत 7,999 रुपये है। 15 फरवरी, बुधवार को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर मोटो ई13 खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया।
मोटोरोला मोटो ई13 को बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ भी बेचा जा रहा है। आप एचएसबीसी बैंक के क्रेडिट कार्ड या इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड या फिर वनकार्ड क्रेडिट कार्ड से ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत तक की छूट पा सकते है। यहां पर 6,450 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इसका लाभ पाने के लिए एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल में आने वाला पुराना फोन होना जरूरी है।
और पढ़िए – Realme GT 3 की लॉन्चिंग कंफर्म, मिलेगा 240W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
मोटोरोला ई13 के फीचर्स की बात करें तो इसमें IP52 की रेटिंग दी गई है जो इसे स्प्लैश-रजिस्टेंट बनाती है। इसके अलावा ड्यूल-सिम, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और वाईफाई 802.11 एसी और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। फोन में माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और डॉल्बी एटमोस ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: