Motorola G85 5G Sale Discount Offer: मोटोरोला ने 10 जुलाई को भारत में Moto G85 5G की घोषणा की थी। यह स्मार्टफोन आज Flipkart, Motorola की ऑफिशियल साइट और चुनिंदा रिटेल चैनल्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। डिवाइस में कर्व्ड स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 चिपसेट, 50MP OIS रियर कैमरा और रियर पर वीगन लेदर फिनिश दिया गया है। इस प्राइस रेंज में Moto G85 का मुकाबला लेटेस्ट CMF Phone 1, POCO X6 और Redmi Note 13 जैसे डिवाइस से है। अगर आप डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं, तो चलिए हम आपको वैरिएंट के हिसाब से प्राइस, स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स के बारे में बताते हैं…
भारत में Moto G85 की कीमत
Motorola G85 का प्राइस 17,999 रुपये (8GB + 128GB) है। जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। यह डिवाइस कोबाल्ट ब्लू, ऑलिव ग्रीन और अर्बन ग्रे शेड्स में उपलब्ध है। खरीदार एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन के जरिए 1,000 रुपये की छूट ले सकते हैं। इसके अलावा, आप डील को आसान बनाने के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी देख सकते हैं। इस बीच चलिए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी जानते हैं…
मोटोरोला G85 स्पेसिफिकेशन
मोटो G85 में 6.67-इंच FHD+ कर्व्ड pOLED 144Hz स्क्रीन मिलती है जिसमें 1,600nits पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 5 मिलता है। डिवाइस का वजन 172 ग्राम है और यह 7.59mm मोटा है। हैंडसेट में एड्रेनो 619 GPU के साथ स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट है। यह Android 14 पर बेस्ड My UX पर चलता है। मोटोरोला ने डिवाइस के साथ दो OS और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
ये भी पढ़ें : लूट लो! OnePlus 11 5G की 14 हजार रुपये गिरी कीमत, फ्री में मिल रहे हैं Buds
बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा
मोटोरोला G84 में 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 50MP Sony LYT600 OIS प्राइमरी + 8MP अल्ट्रावाइड रियर कैमरा है। रील्स बनाने वालों के लिए ये फोन बेस्ट है क्योंकि इसमें दमदार 32MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है वो भी एक बजट प्राइस में। IP52 रेटेड हैंडसेट में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1 और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इतना ही नहीं इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर और स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines