Flipkart Big Saving Days Sale: अगर आप 15 हजार रुपये से कम में एक पावरफुल स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए मोटोरोला का g54 5G स्मार्टफोन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग सेविंग डेज सेल के दौरान इस फोन को भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ इस फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। मोटोरोला g 54 5G दमदार कैमरा, पावरफुल बैटरी, बेहतर परफॉर्मेंस वाला प्रोसेसर से लैस आता है। नीचे इस फोन पर मिल रहे ऑफर और इसके स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी दी गई है।
MOTOROLA g54 5G: कीमत और ऑफर
फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान मोटोरोला जी 54 5जी को 22% की फ्लैट डिस्काउंट के साथ 13,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी एमआरपी 17,999 रुपये है। यह कीमत इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की है। यह 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी आता है, जो फ्लिपकार्ट सेल में 27% की छूट के साथ 15,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर भी उपलब्ध है, जिसका लाभ इस फोन को और भी सस्ते दाम पर खरीदा जा सकता है। आपको इस बात का ध्यान होगा कि फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल की आखिरी डेट 15 अक्टूबर है।
यह भी पढ़ेंः Jio ने पेश किया एक और धांसू फीचर फोन, कीमत महज 1,299 रुपये
ऐसे हैं MOTOROLA g54 5G के स्पेसिफिकेशन
बात करें स्पेसिफिकेशन की तो मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Dimensity 7020 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरे मिलते हैं, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ एक 50MP का प्राइमरी कैमरा और दूसरा 8MP का कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है। 6000 mAh से लैस इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
मोटोरोला g54 5G में 6.5 इंच का Full HD+ LCD Display देखने को मिलता है, जो 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। यह डिस्प्ले यूजर्स को बेहतर विजुअल अनुभव प्रदान करता है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
6 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
8 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
10 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
11 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
13 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines