MOTOROLA G14 की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, मिलेगी इतने रुपये तक की भारी छूट; जानें ऑफर्स

MOTO G14, MOTOROLA G14 Price, MOTOROLA G14 Pre Book, MOTOROLA, MOTOROLA G14 Pre Order, MOTOROLA G14 specs, MOTO G14 Price

MOTOROLA G14 Launch Price in India: भारत में आखिरकार मोटोरोला का किफायती स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है, जिसका नाम मोटो जी14 है। लॉन्च के साथ ही मोटोरोला जी14 को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। साथ ही कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं जिससे फोन की कीमत पर छूट पाई जा सकती है। आइए आपको मोटो जी14 की कीमत, प्री-बुक ऑफर्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

MOTOROLA G14 भारत में लॉन्च

मोटोरोला ने अपना नया मोटो जी14 स्मार्टफोन 1 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया गया है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन लॉन्च होने के साथ प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसका सिंगल वैरिएंट 4जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज भारत में पेश किया गया है।

Moto G14 की भारत में कीमत

मोटोरोला जी14 का 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट लॉन्च किया गया है। इसका लॉन्च प्राइज 12,999 रुपये है, लेकिन 3000 की छूट के साथ फोन की कीमत 9,999 रुपये है।

Moto G14 Pre-Booking Start & Offers

फ्लिपकार्ट के माध्यम से आप मोटोरोला जी14 को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। यहां पर चुनिंदा कार्ड पर छूट दी जा रही है। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करके आप 10 प्रतिशत तक की इंस्टेंट छूट पा सकते हैं। जबकि, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करके आप 5 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं।

Motorola G14 Sale Date

मोटोरोला जी14 की सेल डेट की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर फोन को 8 अगस्त 2023 से खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। मोटो जी14 स्मार्टफोन 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस दौरान आप फोन पर मिल रहे 9,400 रुपये का एक्सचेंज छूट का फायदा भी उठा सकते हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 599 रुपये हो सकती है।

Motorola G14 Key Specifications

मोटोरोला जी14 में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए डॉल्बी एटमॉस और मोटो के स्पैटियल साउंड का सपोर्ट दिया गया है। इसमें UNISOC T616 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 1टीबी तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा मिल रही है।

मोटोरोला जी14 में एंड्रॉइड 13 का सपोर्ट है। ये एक 5जी स्मार्टफोन है जिसमें 20W की चार्जिंग सपोर्ट चार्जर है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है। फोन में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ