Motorola G14 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, कम कीमत और इन फीचर्स के साथ आएगा लेटेस्ट फोन
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Motorola G14 Launch Date Price in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने भारत में इसी महीने जुलाई की शुरुआत में अपने प्रमुख मोटो रेजर 40 फ्लिप फोन सीरीज को लॉन्च किया है। इसके बाद कंपनी अब अगले महीने अगस्त में अपना नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है।
जी हां, मोटोरोला जी सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लाने की तैयारी में है। मोटोरोला जी13 4जी की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर सामने आ गई है। साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता का भी खुलासा हो गया है। आइए मोटोरोला जी13 4जी के बारे में जानते हैं।
भारत में मोटोरोला का नया फोन मोटो जी14 भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्च होगा। 1 अगस्त 2023 को भारत में मोटोरोला जी14 आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो जाएगा। ये एक किफायती स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन प्री-बुकिंग और बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
मोटोरोला जी14 को फ्लिपकार्ट के माध्यम से टीज किया गया है। इसके मुताबिक 1 अगस्त 2023 को मोटो जी14 4जी फोन लॉन्च होगा। इस फोन को ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसकी कीमत 10 से 15 हजार रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।
मोटोरोला जी14 में 6.5-इंच FHD+ डिस्प्ले है। इसमें डॉल्बी एटमॉस द्वारा संचालित डुअल स्टीरियो स्पीकर होगा। फोन में Mediatek Helio G85 प्रोसेसर हो सकता है। इसमें G14 Unisoc T616 SoC चिपसेट होगा। इसके 4GB रैम वेरिएंट में 1TB तक के माइक्रोएसडी UFS 2.2 स्टोरेज की सुविधा मिलेगी।
ये फोन डुअल कैमरा कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य सेंसर के साथ होगा। इसमें 20W तक की स्पीड के साथ 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है। इसे फुल चार्ज करके 94 घंटे का म्यूजिक प्लेटाइम का दावा किया गया है।
फोन में एंड्रॉइड 13 प्रीइंस्टॉल्ड होगा। जबकि, अपडेट के तौर पर एंड्रॉइड 14 मिल सकेगा। साथ में 3 साल के लिए सुरक्षा पैच की गारंटी दी जाएगी। इसमें एक साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट जैसे सोपोर्ट मिलेगा। इसमें IP54 रेटिंग दी जाएगी, जिससे पानी की बूंदों से बचाव हो सकेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: