Motorola Edge 60 Pro Sale Price Discount: पिछले महीने लॉन्च हुए मोटोरोला एज 60 प्रो को खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। 7000 रुपये की सीधी छूट के साथ मोटो एज 60 प्रो को खरीद सकते हैं। जबकि, अन्य ऑफर्स के बाद स्मार्टफोन को अधिक छूट के साथ खरीदा जा सकता है। ये फोन असल कीमत से काफी कम रुपये में खरीदने के लिए लिस्टेड है। 50 मेगापिक्सल फ्रंट और बैक कैमरे के साथ आने वाला मोटो एज 60 प्रो आपके लिए कितने रुपये तक सस्ता पड़ सकता है? आइए विस्तार से जानते हैं।
Motorola Edge 60 Pro Key Specs
- डिस्प्ले- 6.7 इंच
- रैम- 8 GB / 12 GB
- स्टोरेज- 256 GB / 256 GB
- रियर कैमरा- 50MP + 50MP + 10MP
- फ्रंट कैमरा- 50MP
- बैटरी- 6000 mAh
- प्रोसेसर- Dimensity 8350
Motorola Edge 60 Pro Price
मोटोरोला एज 60 प्रो को खरीदने का सोच रहे हैं तो इसकी कीमत पर सीधा 7 हजार रुपये का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। इसकी कीमत पर 18 प्रतिशत छूट मिल रही है। इस वजह से 8GB + 256GB वेरिएंट 36,999 रुपये की जगह 29,999 रुपये में मिल रहा है। इस ऑफर्स का बेनिफिट आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से उठा सकते हैं।
Moto Edge 60 Pro Bank Offers
वहीं, अगर आप मोटोरोला एज 60 प्रो की कीमत पर अधिक छूट हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए बैंक ऑफर्स की मदद ले सकते हैं। Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5 प्रतिशत तक अनलिमिटेड कैशबैक शामिल है। इसके अलावा नो कोस्ट EMI का ऑप्शन भी है जिससे क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर छूट प्राप्त कर सकेंगे।
Moto Edge 60 Pro Exchange Offer
अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए स्मार्टफोन है तो मोटोरोला एज 60 प्रो कीमत पर 21,800 रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं। टर्म्स एंड कंडीशन के मुताबिक एक्सचेंज किए जा रहे स्मार्टफोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए। साथ ही वो स्मार्टफोन लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आना चाहिए। इस तरह से फोन की कीमत पर आप 21,800 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे। बिना एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स के फोन को आप सिर्फ 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Tecno POVA Curve 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिले शानदार AI फीचर्स; जानें कैमरा-बैटरी समेत अन्य स्पेसिफिकेशन
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
27 mins agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
5 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
23 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines