Motorola Edge 60 Launching Today in India: भारतीय बाजार में मोटोरोला एज 60 फ्यूजन और एज 60 प्रो पहले से मौजूद हैं जिनमें एक एज 60 भी शामिल होने के लिए तैयार है। 10 जून, मंगलवार को मोटो एज 60 को लॉन्च कर दिया जाएगा। एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा जो एआई फीचर्स समेत शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ देखने को मिलेगा। लॉन्च से कुछ समय पहले ही फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने मोटो एज 60 की कुछ जानकारी का खुलासा कर दिया था। जबकि, फ्लिपकार्ट पर भी मोटो एज 60 की माइक्रो साइट लाइव है। आइए मोटो एज 60 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Moto Edge 60 Launch Date & Price
फ्लिपकार्ट के माध्यम से आज यानी 10 जून, मंगलवार को दोपहर 12 बजे मोटो एज 60 को लॉन्च कर दिया जाएगा। मोटोरोला का ये नया फोन फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत 25 हजार रुपये से कम हो सकती है।
Moto Edge 60 Specifications
मोटोरोला एज 60 के कुछ स्पेसिफिकेशन पर अगर गौर करें तो इस फोन में पंच-होल कटआउट के साथ कर्व्ड स्क्रीन है। इसमें 6.7 इंच 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ है। डिजाइन के मामले में एज 50 से खास फर्क नहीं है।
फोन में कैमरा मॉड्यूल स्क्वायरिश है जो अलग लेंस और फ्लैश के साथ होंगे। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य, 3x ज़ूम के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है।
ये भी पढ़ें- iOS 26 Features: iPhone में मिलेंगे ये 7 कमाल के फीचर्स, नए आईओएस के साथ मजा होगा डबल
बॉक्स के बाहर नवीनतम HelloUI स्किन पर आधारित Android 15 पर काम करेगा। इसमें Dimensity 7400 प्रोसेस होगा। बैटरी की बात करें तो मोटो एज 60 में 5500mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में ब्लूटूथ संस्करण 5.4 और वाईफाई 6 का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस को AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा, जिससे यूजर्स का एक्सपीरिएंस अधिक बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Budget Smartphones: 15 से 20 हजार रुपये में आने वाले 3 धांसू फोन, जानें किस पर मिल रहा है बेस्ट ऑफर?
संबंधित खबरें
Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
3 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
16 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
23 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines