Motorola Edge 60 आज होगा लॉन्च, पहले ही जान लें खासियत और कीमत

Motorola Edge 60: भारत में आज, 10 जून को मोटो एज 60 लॉन्च होने वाला है। कैमरे के मामले में इसे बेहतरीन बताया जा रहा है। आइए लॉन्च से पहले ही मोटोरोला एज 60 के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी आदि के बारे में जान लेते हैं।

Motorola Edge 60 price in India। Motorola Edge 60 Pro। Motorola Edge 60 Ultra। Motorola Edge 60 Fusion। Motorola Edge 60 Stylus।

Moto Edge 60 आज होगा लॉन्च

Motorola Edge 60 Launching Today in India: भारतीय बाजार में मोटोरोला एज 60 फ्यूजन और एज 60 प्रो पहले से मौजूद हैं जिनमें एक एज 60 भी शामिल होने के लिए तैयार है। 10 जून, मंगलवार को मोटो एज 60 को लॉन्च कर दिया जाएगा। एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा जो एआई फीचर्स समेत शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ देखने को मिलेगा। लॉन्च से कुछ समय पहले ही फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने मोटो एज 60 की कुछ जानकारी का खुलासा कर दिया था। जबकि, फ्लिपकार्ट पर भी मोटो एज 60 की माइक्रो साइट लाइव है। आइए मोटो एज 60 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Moto Edge 60 Launch Date & Price 

फ्लिपकार्ट के माध्यम से आज यानी 10 जून, मंगलवार को दोपहर 12 बजे मोटो एज 60 को लॉन्च कर दिया जाएगा। मोटोरोला का ये नया फोन फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की कीमत 25 हजार रुपये से कम हो सकती है।

Moto Edge 60 Specifications 

मोटोरोला एज 60 के कुछ स्पेसिफिकेशन पर अगर गौर करें तो इस फोन में पंच-होल कटआउट के साथ कर्व्ड स्क्रीन है। इसमें 6.7 इंच 1.5K क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ है। डिजाइन के मामले में एज 50 से खास फर्क नहीं है।

फोन में कैमरा मॉड्यूल स्क्वायरिश है जो अलग लेंस और फ्लैश के साथ होंगे। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य, 3x ज़ूम के साथ 50MP अल्ट्रा वाइड है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है।

बॉक्स के बाहर नवीनतम HelloUI स्किन पर आधारित Android 15 पर काम करेगा। इसमें Dimensity 7400 प्रोसेस होगा। बैटरी की बात करें तो मोटो एज 60 में 5500mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में ब्लूटूथ संस्करण 5.4 और वाईफाई 6 का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस को AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा, जिससे यूजर्स का एक्सपीरिएंस अधिक बढ़ सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ