Motorola Edge 60 Fusion Sale Date: दिग्गज फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार दिया है। मोटोरोला एज 60 फ्यूजन 2 अप्रैल, बुधवार को लॉन्च किया गया है। इसकी पहली सेल 9 अप्रैल, बुधवार को है। 25000 रुपये से कम कीमत का मोटो एज 60 फ्यूजन स्मार्टफोन अपनी कीमत से कम में बेचा जाएगा। भारत का पहला MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर वाला ये फोन कैसे 2000 रुपये सस्ता मिल सकता है? आइए मोटोरोला एज 60 फ्यूजन की पहला सेल ऑफर, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Moto Edge 60 Fusion की कीमत
मोटो एज 60 फ्यूजन स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। जबकि, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।
Motorola Edge 60 Fusion की पहली सेल और ऑफर
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन की पहली बिक्री 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से एज 60 फ्यूजन फोन को आप खरीद सकते हैं। ऑफर्स की बात करें तो Axis और IDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर इंस्टेंट 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है।
अगर आपके पास एक्सिस या आईडीएफसी का क्रेडिट कार्ड है तो इसे अप्लाई करके 2 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं। ऐसे में 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन 22,999 रुपये की जगह 20,999 रुपये हो जाएगा। जबकि, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज का फोन 24,999 रुपये की जगह 23,999 रुपये का हो जाएगा।
Motorola Edge 60 Fusion Specifications
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन में 6.67 इंच का क्वैड-कुर्वेद 10-बिट डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेस रेट और 4,500nits पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 7i सपोर्ट के साथ आती है। धूल और पानी से बचाव के लिए ये फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ है। इस फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर भी हैं।
कैमरे की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है जो सोनी LYTIA 700C सेंसर का यूज करता है। दूसरा कैमरा 120 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी की बात करें तो ये फोन 5,500mAh बैटरी के साथ है। फोन चार्ज के लिए फोन में 68W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 9 मिनट में ये फोन 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Smartphone under 15000: लूट लो, अभी भी है मौका! यहां मिल रहे हैं 15 हजार रुपये से कम कीमत में स्मार्टफोन
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
10 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
12 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
13 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
15 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines