Motorola Edge 60 5G Sale in India Today: पिछले कुछ सालों में मोटोरोला की कोशिश रही है कि वो फिर से अपने हेडफोन के जरिए भारतीय लोगों के दिल में एक अलग जगह बना ले और इसी कोशिश के साथ मोटोरोला अपने नए फोन को कम कीमत और ज्यादा खासियत के साथ बाजार में उतार रहा है। मोटोरोला एज 60 सीरीज में शामिल मोटो एज 60 5जी को पहली बिक्री के दौरान खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। ये फोन मोटो एज 60 फ्यूजन और मोटो एज 60 प्रो के बाद सीरीज में शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि मोटोरोला एज 60 को कितने रुपये में खरीद सकते हैं और क्या-क्या खासियत है?
Moto Edge 60 5G Sale Price & Offers
भारत में मोटोरोला एज 60 5जी 10 जून को लॉन्च हुआ है। इसका 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18 प्रतिशत छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। आप इस फोन को 6000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 31,999 रुपये की जगह 25,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन की कीमत पर अधिक छूट के लिए अन्य ऑफर्स भी उपलब्ध है।
ऐसे मिलेगा अधिक डिस्काउंट
बैंक ऑफर्स के माध्यम से मोटोरोला एज 60 5जी को अधिक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट पर अनलिमिटेड 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। नो कॉस्ट EMI पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट के दौरान डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। IDFC बैंक कार्ड के इस्तेमाल पर भी छूट प्राप्त कर सकते हैं।
Motorola Edge 60 5G Specs
मोटोरोला एज 60 में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो पंच-होल कटआउट के साथ है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K क्वाड कर्व्ड स्क्रीन है। ये फोन HelloUI स्किन पर आधारित Android 15 पर चलेगा। इसका प्रोसेसर Dimensity 7400 चिपसेट के साथ है।
अन्य खासियत की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और 3x ज़ूम के साथ है। जबकि, तीसरा कैमरा 10 मेगापिक्सल है। आगे की तरफ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500mAh की बैटरी मिलती है जिस कारण फोन का इस्तेमाल एक बार की चार्जिंग में घंटों तक किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Samsung s25 Ultra पर बंपर ऑफर्स, जानें Amazon या Flipkart में से कौन दे रहा है ज्यादा छूट?
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
6 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
8 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
10 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
23 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines