Motorola Edge 40 Sale: मोटोरोला के लेटेस्ट फोन एज 40 स्मार्टफोन की आज यानी 28 जून, बुधवार से बिक्री शुरू हो गई है। ये फोन पिछले महीने के आखिरी सप्ताह के दौरान भारत में लॉन्च किया गया था, जिसे मोटोरोला एज 30 के उत्तराधिकारी के रूप में लाया गया है।
भारतीय बाजार में मोटोरोला एज 40 को 30,000 रुपये से कम कीमत का बेस्ट 5जी स्मार्टफोन बताया जा रहा है। अगर अभी तक आप इस फोन को नहीं खरीद पाएं हैं तो इसकी सेल का फायदा उठाकर फोन को सिर्फ 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
Motorola Edge 40 Price & Availability in India
मोटोरोला एज 40 5जी का सिंगल वेरिएंट भारत में उपलब्ध है। इसके 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है। इसके लूनर ब्लू, एक्लिप्स ब्लैक और नेबुला ग्रीन कलर ऑप्शन हैं। फ्लिपकार्ट के माध्यम से फोन बिक्री के लिए उपलब्ध है। यहां पर फोन को ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है जिसके जरिए भारी छूट का फायदा हो रहा है।
Motorola Edge 40 5G Offers
मोटोरोला एज 40 5जी पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। बैंक ऑफर के तहत इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 10% की छूट मिल रही है। जबकि, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक दिया जा रहा है।
इसके अलावा मोटोरोला एज 40 5जी पर एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस फोन पर 28,700 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। पुराना फोन बदलकर आप इतने रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
अगर आप एक अच्छे कंडीशन और लेटेस्ट मॉडल में आने वाला फोन एक्सचेंज करते हैं और ऑफर का पूरा लाभ पाने में सफल रहते हैं तो मोटोरोला एज40 5जी की कीमत सिर्फ 1,299 रुपये हो सकती है।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
8 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
13 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
15 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines