Motorola Edge 40 Release Date Price in India: भारतीय बाजार में इस साल की शुरुआत के साथ ही कंपनी ने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें 5जी फोन के अलावा बजट के अंदर में कई जबरदस्त फीचर्स के फोन भी शामिल रहे हैं। इस बार कंपनी फिर से एक बजट फ्रेंडली फोन को लाने के लिए तैयार है।
कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में मोटोरोला का एज 40 स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लोगों के बीच पेश कर दिया गया है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही ऐलान कर दिया है कि वो मोटोरोला एज 40 को 23 मई 2023 को लॉन्च (Motorola Edge 40 Launch Date in India) करने वाले हैं।
मोटोरोला एज 40 के स्पेसिफिकेशन्स
लॉन्च होने से कुछ दिन पहले ही कंपनी की कई डिटेल्स लीक भी हो चुकी हैं। जबकि, कई स्पेसिफिकेशन्स (Motorola Edge 40 Specifications) के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टी भी कर दी गई है। फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला एज 40 का एक पेज लाइव कर रखा है, जिसमें लॉन्च डेट के अलावा कुछ स्पेक्स साझा किए गए हैं।
लिस्टिंग के मुताबिक फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 8020 SoC प्रोसेसर होगा। ये फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आएगा। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3डी कर्व्ड डिस्प्ले होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा के साथ प्राइमरी सेंसर 50-मेगापिक्सल का होगा। इसमें 4,400mAh की बैटरी होगी, जिसके साथ 68W TurboPower चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
मोटोरोला एज 40 की कीमत और उपलब्धता
मोटोरोला एज 40 की लीक कीमत की मानें तो फोन 30 हजार से कम में भारत में लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि फोन मोटोरोला एज 40 के कीमत (Motorola Edge 40 Price in India) 27,999 रुपये होगी।
फोन को प्री-ऑर्डर के लिए लॉन्च के साथ ही 23 मई से उपलब्ध कर दिया जाएगा। इसके साथ 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जाएगा। 5 हजार रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
56 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines