Motorola Edge 40 Launch Date Price in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला अपना नया स्मार्टफोन भारत में लाने के लिए तैयार है। 23 मई को मोटोरोला एज 40 भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो जाएगा। हालांकि, लॉन्च होने से पहले ही फोन के बारे में काफी कुछ सामने आ रहा है।
जहां पहले मोटोरोला एज 40 की लीक डिटेल्स सामने आ रही थीं वहीं, अब फोन के बारे में आधिकारिक तौर पर भी काफी कुछ पता चल रहा है। फोन का एक माइक्रो पेज फ्लिपकार्ट पर क्रिएट कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा करने के दौरान गलती से कीमत का भी खुलासा कर दिया गया है।
Motorola Edge 40 Specifications
फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला एज 40 की लिस्टिंग मुताबिक फोन MediaTek Dimensity 8020 SoC के साथ आएगा, जिसमें 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज टीज किया गया है। इसके 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3डी कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 3 रंग विकल्पों में उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है।
स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट है और ये 68W TurboPower चार्जिंग के लिए समर्थन के साथ 4,400mAh की बैटरी द्वारा समर्थित है। Motorola Edge 40 को शुरुआत में यूरोप में पेश किया गया था।
Motorola Edge 40 Price in India
23 मई को आधिकारिक लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर मोटोरोला एज 40 के कीमत डिटेल्स को टीज करते हुए एक बैनर जोड़ा है। लिस्टिंग के अनुसार देश में हैंडसेट की कीमत 27,999 रुपये होगी और प्री-ऑर्डर 23 मई से शुरू होंगे। 5,000 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प होंगे। इसके अलावा लिस्टिंग के मुताबिक फोन पर 2,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा।
कीमत को कर दिया अनलिस्ट
हालांकि, फ्लिपकार्ट अब अपने पेज से मोटोरोला एज 40 की कीमत की डिटेल्स को हटा दिया है। मोटोरोला एज 40 के फ्लिपकार्ट के बैनर को सबसे पहले करण मिस्त्री नाम के एक ट्विटर यूजर ने देखा था। वहीं, अब फ्लिपकार्ट से इसकी कीमत की जानकारी हटा दी गई है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
7 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
11 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
13 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
14 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
14 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines