Motorola E Series Launch: मोटोरोला के दो नए स्मार्टफोन मोटो ई22 और मोटो ई22आई को हाल ही में कई बाजारों में उतारा गया है। मोटो ई सीरीज (Motorola E Series) में MediaTek Helio G37 SoC का प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.5-इंच डिस्प्ले का 90Hz रिफ्रेश रेट और 4,020mAh बैटरी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आगामी सप्ताह में अन्य बाजारों में भी मोटो ई22 और मोटो ई22आई को पेश कर दिया जाएगा। आइए Moto E22 और Moto E22i के बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Realme GT Neo 3T: 7000 हजार के बंपर छूट के साथ मिलेगा ये फोन, जानिए किस दिन से शुरू होगी सेल
Moto E22 and Moto E22i Price Availability
- मोटो E22 की कीमत 139.99 यूरो (करीब 11,150 रुपये) है।
- मोटो E22i की कीमत 129.99 यूरो (करीब 10,300 रुपये) है।
- इन दोनों स्मार्टफोन को यूरोप, अफ्रीका, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका के चुनिंदा बाजारों में पेश किया गया है।
Moto E22 and Moto E22i Specifications
- मोटो E22 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।
- मोटो E22i स्मार्टफोन Android 12 (Go edition) पर काम करता है।
- दोनों स्मार्टफोन में 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है।
- इसमें MediaTek Helio G37 SoC का प्रोसेसर है।
- ऑटो मोड ऑन होने पर रिफ्रेश रेट 90Hz और 60Hz के बीच खुद एडजस्ट हो जाएगा।
Moto E22 and Moto E22i Feature
मोटोरोला E सीरीज में 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। फोन की बैटरी की अगर बात करें तो दोनों में 4,020mAh बैटरी है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। दोनों फोन में डॉल्बी एटमॉस समेत स्टीरियो स्पीकर हैं। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इनमें एक्टिवेट पावर टच, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फिंगरप्रिंट रीडर पर डबल टैप और शॉटकर्ट फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
अभी पढ़ें – Google Pixel Mini: अगले महीने तक लॉन्च हो सकता है गूगल का ये दमदार फोन, जानिए क्या होगा खास
Moto E22 and Moto E22i Camera
मोटो E22 और Moto E22i में डुअल रियर कैमर सेटअप है। फोन में मुख्य कैमरा 16 मेगापिक्सल एआई-पावर्ड है। इसके अलावा दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ है। दोनों फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा होगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Adipex)
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
12 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
14 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
16 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines