Moto E22 और Moto E22i लॉन्च, जानिए फोन की खासियत और कीमत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Motorola E Series Launch: मोटोरोला के दो नए स्मार्टफोन मोटो ई22 और मोटो ई22आई को हाल ही में कई बाजारों में उतारा गया है। मोटो ई सीरीज (Motorola E Series) में MediaTek Helio G37 SoC का प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.5-इंच डिस्प्ले का 90Hz रिफ्रेश रेट और 4,020mAh बैटरी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आगामी सप्ताह में अन्य बाजारों में भी मोटो ई22 और मोटो ई22आई को पेश कर दिया जाएगा। आइए Moto E22 और Moto E22i के बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Realme GT Neo 3T: 7000 हजार के बंपर छूट के साथ मिलेगा ये फोन, जानिए किस दिन से शुरू होगी सेल
मोटोरोला E सीरीज में 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। फोन की बैटरी की अगर बात करें तो दोनों में 4,020mAh बैटरी है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। दोनों फोन में डॉल्बी एटमॉस समेत स्टीरियो स्पीकर हैं। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इनमें एक्टिवेट पावर टच, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फिंगरप्रिंट रीडर पर डबल टैप और शॉटकर्ट फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
अभी पढ़ें – Google Pixel Mini: अगले महीने तक लॉन्च हो सकता है गूगल का ये दमदार फोन, जानिए क्या होगा खास
मोटो E22 और Moto E22i में डुअल रियर कैमर सेटअप है। फोन में मुख्य कैमरा 16 मेगापिक्सल एआई-पावर्ड है। इसके अलावा दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ है। दोनों फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा होगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
(Adipex)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: