Moto G85 vs CMF Phone 1 Comparison in Hindi: हाल ही में मोटोरोला ने भारत में नया Moto G85 स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से कम है। इसमें क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 SoC है और इसमें ऐसे फीचर हैं जो बजट रेंज में काफी जबरदस्त हैं। यह CMF Phone 1 जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देता दिखाई दे रहा है, जिसकी कीमत लगभग इतनी ही है। चूंकि दोनों स्मार्टफोन की कीमत में केवल 2,000 रुपये का अंतर है, इसलिए लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि उनके लिए कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट है। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Moto G85 Vs CMF Phone 1: कितनी है दोनों की कीमत?
नए Moto G85 स्मार्टफोन की कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 17,999 रुपये है। जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल का प्राइस 19,999 रुपये है। CMF Phone 1 की शुरुआती कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 15,999 रुपये है। जबकि 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत Flipkart पर 17,999 रुपये है।
नथिंग अलग से एक्सेसरीज नहीं बेच रहा है। हालांकि आपको लैनयार्ड, स्टैंड और कार्ड होल्डर पर एक्स्ट्रा खर्च करना होगा, जिनमें से हर एक प्रोडक्ट की कीमत 799 रुपये है। रिमूवेबल बैक कवर अलग-अलग कलर में बेचा जा रहा है, जिसमें नीला, काला, नारंगी और हल्का हरा कलर शामिल है। जबकि फोन का चार्जर 799 रुपये में मिल रहा है।
Moto G85 Vs CMF Phone 1: कैसा है डिजाइन?
Moto G85 एक वीगन लेदर फिनिश बैक पैनल के साथ आता है, जिसमें थोड़ा कैमरा बंप देखने को मिल रहा है। इसमें पीछे की तरफ दो कैमरे हैं। इसका डिजाइन मिनिमलिस्टिक है जो इस प्राइस रेंज में प्रीमियम दिखता है। दूसरी तरफ CMF Phone 1 के साथ नथिंग कूल, यूनिक डिजाइन पेश करता है।
यह ब्लैक कलर मॉडल में भी क्लासी दिखता है। डिवाइस में रिमूवेबल बैक कवर डिजाइन है। कंपनी का कहना है कि जो लोग हर कुछ महीनों में नया रिफ्रेशिंग लुक चाहते हैं, वे नया डिवाइस खरीदने या अलग-अलग केस का सहारा लेने के बजाय फोन का बैक बदल सकते हैं। ये सुविधा आपको मोटोरोला में नहीं मिलती।
Moto G85 Vs CMF Phone 1: डिस्प्ले
मोटो G85 6.67-इंच 120Hz फुल HD+ कर्व्ड pOLED स्क्रीन के साथ आता है। जबकि CMF फोन 1 में 6.7-इंच FHD+ AMOLED 120Hz फ्लैट डिस्प्ले है जिसमें 700nits तक की ब्राइटनेस और 2000nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
मोटो G85 के डिस्प्ले में CMF Phone 1 से ज्यादा बेहतर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिल रहा है। मोटो G85 के pOLED पैनल की तुलना में नथिंग फोन अपने बेहतर AMOLED पैनल के साथ ज्यादा बेहतर व्यइंग एक्सपीरियंस दे सकता है। इसके अलावा, CMF Phone 1 का LTPS पैनल G85 की रेगुलर स्क्रीन की तुलना में ज्यादा पावर-एफ्फिसिएंट है, जिसका मतलब है कि ये फोन कम बैटरी खाएगा।
ये भी पढ़ें : लूट लो! OnePlus 11 5G की 14 हजार रुपये गिरी कीमत, फ्री में मिल रहे हैं Buds
Moto G85 Vs CMF Phone 1: चिपसेट में कौन आगे?
मोटो G85 नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट का यूज कर रहा है और नथिंग का CMF फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC ऑफर करता है। बेंचमार्क से पता चला है कि लोगों को इस मोटोरोला स्मार्टफोन की तुलना में CMF Phone 1 के साथ फास्ट परफॉर्मेंस मिलेगा।
नथिंग फोन ने एंटूटू पर जहां 6,53,782 स्कोर हासिल किए, जबकि मोटो G85 को उसी प्लेटफॉर्म पर 4,84,000 स्कोर मिला है। एंटूटू टेस्ट एक ऑल-इन-वन बेंचमार्क टेस्ट है जो डिवाइस के CPU, GPU, मेमोरी और स्टोरेज के बारे में बताता है।
Moto G85 Vs CMF Phone 1: कैमरा
मोटो G85 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी LTIA 600 सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
जबकि CMF Phone 1 में फोटोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। हालांकि दोनों फोन के कैमरा DSLR जैसी तस्वीरें ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : BSNL के वो 10 सबसे सस्ते प्लान जिसमें कॉलिंग-डेटा के साथ मिलते हैं ढेरों बेनिफिट्स, देखें लिस्ट
Moto G85 Vs CMF Phone 1: बैटरी
नथिंग फोन और मोटो जी85 में 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी है। मोटोरोला फोन के साथ चार्जर देता है, जबकि नथिंग स्मार्टफोन के साथ रिटेल बॉक्स में चार्जर नहीं देता है। इसलिए, CMF फोन के लिए इसे अलग से खरीदना होगा।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
10 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines