---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Moto G57: आ गया 7000mAh बैटरी वाला फोन, AI से लैस कैमरा फीचर्स, बस इतनी है कीमत

Motorola ने भारत में Moto G57 Power लॉन्च किया है, जिसमें 7000mAh की बैटरी शामिल है. जानिए कीमत, फीचर्स, ऑफर्स और उपलब्धता की पूरी जानकारी.

---विज्ञापन---

Moto G57 Power: भारत में बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में जब भी कोई दमदार बैटरी, बढ़िया कैमरा और तगड़ा प्रदर्शन देने वाला फोन आता है, यूजर तुरंत उसकी ओर आकर्षित होते हैं. इसी रेस में अब Motorola ने अपना नया फोन Moto G57 Power उतार दिया है. 7000mAh की विशाल बैटरी और AI से लैस कैमरा फीचर्स के साथ यह फोन उन लोगों के लिए बनाया गया है जो दिनभर गेमिंग, सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग का भरपूर इस्तेमाल करते हैं. इसकी कीमत भी ऐसी रखी गई है कि बजट में रहते हुए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन खरीदा जा सके.

डिजाइन और बैटरी: लंबे समय का पावरहाउस

Moto G57 Power की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh बैटरी है, जो इस कीमत में बेहद कम देखने को मिलती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक ही चार्ज में दिनभर का भारी इस्तेमाल आसानी से झेल सकती है. फोन 33W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को बार-बार चार्जर लगाने की दिक्कत नहीं होगी.
डिजाइन की बात करें तो फोन तीन पैनटोन-प्रमाणित रंगों रेगाटा, कॉर्सेयर और फ्लुइडिटी में आता है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं.

---विज्ञापन---

कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने Moto G57 Power को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर के तहत यूजर्स को 1,000 रुपये का डिस्काउंट और चुनिंदा बैंक पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त ऑफर मिलेगा. इन ऑफर्स के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 12,999 रुपये रह जाती है. फोन की बिक्री 3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से Motorola की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस

Moto G57 Power में 6.72-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. 1050 निट्स ब्राइटनेस की वजह से आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखती है. डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिली है, जिससे यह स्क्रैच और हल्की गिरावट से सुरक्षित रहता है. इसके साथ फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H स्टैंडर्ड सपोर्ट करता है यानी यह धूल और हल्की पानी की छींटों से बच सकता है.

---विज्ञापन---

लेटेस्ट एंड्रॉइड का सपोर्ट

फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है. 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज इसे और स्मूथ बनाते हैं. सबसे खास बात फोन Android 16 पर चलता है, जो इसे भविष्य के हिसाब से भी बेहतर बनाता है.

AI फीचर्स से स्मार्ट फोटोग्राफी

फोन में AI-पावर्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. 50MP Sony LYTIA 600 मेन सेंसर + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलकर अच्छी डिटेल और वाइड फ्रेम देते हैं.
फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है.

---विज्ञापन---

कई स्मार्ट फीचर्स कैमरा एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं, जैसे-

  • AI फोटो एन्हांसमेंट
  • ऑटो नाइट विजन
  • AI पोर्ट्रेट इफेक्ट
  • ऑटो स्माइल कैप्चर

इसके साथ Google Photos के AI टूल्स मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर और मैजिक एडिटर भी उपलब्ध हैं.
इस रेंज में ऐसे फीचर्स मिलना काफी कम देखने को मिलता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सिर्फ ब्लॉक करने से नहीं रुकेंगे स्पैम कॉल और मैसेज, TRAI ने बताया क्या करना है जरूरी

First published on: Nov 25, 2025 11:15 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola