Moto G05 launch Price and Features: मोटोरोला ने भारत में आज अपना 2025 का पहला एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Moto G05 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को G-सीरीज के तहत पेश किया जो कंपनी की सबसे सफल सीरीज में से एक रही है। इस बजट फोन में कई फीचर्स 15 हजार के फोन वाले हैं। उदाहरण के लिए, कंपनी ने इसमें 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन दिया है। फोन में चमकीले कलर ऑप्शन के साथ वीगन लेदर रियर पैनल है। आइए सबसे पहले कीमत और आप इस फोन को कहां से खरीद सकते हैं इसके बारे में जानते हैं…
Moto G05 की कीमत और कहां से खरीदें?
भारत में Moto G05 की कीमत 6,999 रुपये है जो बजट-फ्रेंडली प्राइस पर लॉन्च किया गया है। फोन इन-बिल्ट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ सिंगल स्टोरेज वैरिएंट में आता है। फोन की पहली सेल 13 जनवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। डिवाइस Flipkart, Motorola.in और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा। डिवाइस दो कलर में उपलब्ध होगा जिसमें फ़ॉरेस्ट ग्रीन और प्लम रेड कलर ऑप्शन शामिल है।
Moto G05 के खास फीचर्स
मोटोरोला के इस नए फोन में 6.67-इंच का डिस्प्ले देखने को मिल रहा है, जिसमें सबसे ज्यादा 1000-निट्स पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। इसे स्लीक, नॉच-लेस लेआउट के साथ डिजाइन किया गया है और बेहतर Durability के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 से लैस किया गया है। मोटोरोला का दावा है कि डिस्प्ले सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले है, जिससे आपको एक इमर्सिव एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस मिलता है। अडैप्टिव ऑटो मोड कंटेंट के बेस पर फोन रिफ्रेश रेट को 90Hz से 60Hz तक एडजस्ट करता है, जिससे बैटरी लाइफ ऑप्टिमाइज होती है। इसके अलावा फोन में खास डॉल्बी एटमॉस बेस्ड 7x बास बूस्ट और हाई-रेज ऑडियो के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर मिल रहे हैं।
फोन में वॉटर टच टेक्नोलॉजी
फोन की डिस्प्ले में वॉटर टच टेक्नोलॉजी भी है, जो ज्यादातर 15 हजार के फोन्स में देखने को मिलती है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से आप गीले या पसीने वाले हाथों से भी फोन यूज कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, Moto G05 अपने सेगमेंट में एकमात्र ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Android 15 आउट ऑफ द बॉक्स मिल रहा है।
कैमरा में ढेरों फीचर्स के साथ खास टूल्स
Moto G05 में क्वाड पिक्सेल 50-मेगापिक्सेल कैमरा सिस्टम है और इसमें नाइट विजन मोड है। फेस रिटच के साथ फोन में 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। Moto G05 में कई अलग-अलग कैमरा मोड भी हैं, जैसे पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, टाइम लैप्स, लाइव फ़िल्टर, पैनोरमा और लेवलर जैसे फीचर्स हैं। इतना ही नहीं फोन में Google फोटो एडिटर, मैजिक अनब्लर, मैजिक इरेजर और मैजिक एडिटर जैसे टूल्स भी मिल रहे हैं।
मल्टीटास्किंग के लिए 12GB तक RAM
Moto G05 में मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर है। इसमें इन-बिल्ट 4GB LPDDR4x रैम और 64GB UFS2.2 स्टोरेज देखने को मिल रही है, जिसमें RAM बूस्ट फीचर भी है जो बेहतर मल्टीटास्किंग के लिए 12GB तक RAM एक्सपेंशन की सुविधा दे रहा है। यही नहीं फोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है।
ये भी पढ़ें : सिर्फ 884 रुपये में लाएं ये शानदार इलेक्ट्रिक कंबल, कड़ाके की ठंड में रखेगा गर्म
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
14 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
15 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
18 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
19 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
20 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines