Moto G Series: मोटोरोला ने अपने मोटो जी सीरीज में दो दमदार स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसमें मोटो जी 5जी 2023 (Moto G 5G 2023) और मोटो जी स्टाइलस (Moto G Stylus 2023) है। पूर्व Moto G Stylus (2022) के उत्तराधिकारी के रूप में ये फोन आते हैं।
अमेरिका में Moto G सीरीज में दोनों फोन लॉन्च हुए हैं। मोटो जी स्टाइलस MediaTek Helio G85 SoC पर चलता है। जबकि, मोटो जी 5जी (2023), क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 480+ 5G SoC द्वारा संचालित है। आइए मोटो जी स्टाइलस 2023 और मोटो जी 5जी 2023 की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।
Moto G 5G (2023) की कीमत
मोटो G 5G (2023) के एकमात्र 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $249.99 (लगभग 20,500 रुपये) रखी गई है। इसका इंक ब्लू और हार्बर मिस्ट कलर ऑप्शन है। फोन की बिक्री 25 मई से शुरू होगी।
Moto G Stylus (2023) की कीमत
मोटोरोला G Stylus (2023) के सिंगल 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत $199.99 (लगभग 16,200 रुपये) है। यूएस में इसकी बिक्री 5 मई से शुरू है। ये फोन ग्लैम पिंक और मिडनाइट ब्लू शेड्स में आता है।
Moto G Series की उपलब्धता
दोनों नए मोटोरोला स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक साइट (Motorola.com), अमेजन (Amazon) और बेस्टबाय (BestBuy) पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। ये टी-मोबाइल, स्पेक्ट्रम मोबाइल और एक्सफ़िनिटी वायरलेस द्वारा मेट्रो पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
आगामी महीनों में दोनों फोन की कनाडा में लॉन्च की पुष्टि हो गई है। हालांकि, भारत में ये कब तक लॉन्च होगा, असके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Moto G 5G (2023) Key Specifications
खासियत की बात करें तो मोटो जी 5जी 2023 6.5-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले के साथ है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269ppi पिक्सल डेंसिटी है। ये फोन Android 13 पर आधारित My UX पर चलता है। इसमें 4GB रैम के साथ एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 480+ 5G SoC है।
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। इसके अलावा फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 5G स्मार्टफोन में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
Moto G Stylus (2023) Key Specifications
दोनों फोन Android 13 पर आधारित My UX पर चलते हैं। इसमें भी 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, लेकिन रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में 4GB रैम के साथ एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 SoC है। इसमें 64GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें भी 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
6 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines