Moto Edge 50 Pro Price and Features: मोटोरोला ने हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए मिड-रेंज फोन मोटोरोला एज 50 प्रो 5G के लिए एक नए शेड को पेश कर दिया है। नया वनिला क्रीम कलर अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह शेड लक्स लैवेंडर, मूनलाइट पर्ल और ब्लैक ब्यूटी कलर के बाद आया है। अगर आप कोई नया डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए हम आपको नए डिवाइस के ऑफर, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं…
Moto Edge 50 Pro की कीमत
एज 50 प्रो का नया वेनिला क्रीम शेड फ्लिपकार्ट पर 31,999 रुपये में लिस्टेड है। यह वैरिएंट 8GB रैम, 256GB स्टोरेज और 68W चार्जर के साथ आता है। हालांकि 125W चार्जर के साथ 12GB वेरिएंट जिसकी कीमत 35,999 रुपये है वो इस नए कलर में लिस्टेड नहीं है। वहीं, ऑफर की बात करें तो डिवाइस को HDFC, SBI, Axis और Kotak बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन के जरिए खरीदने पर कंपनी 2,000 रुपये की छूट दे रही है।
एक्सचेंज ऑफर भी जबरदस्त…
आप Flipkart Axis बैंक कार्ड के जरिए 5 परसेंट कैशबैक भी ले सकते हैं। एक्सचेंज के लिए, आप चुनिंदा मॉडल के एक्सचेंज के जरिए 2,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट और 26 हजार रुपये आईफोन 13 एक्सचेंज पर ले सकते हैं। अगर बोनस को जोड़ दें तो एक्सचेंज ऑफर में कंपनी 28 हजार की छूट दे रही है। चलिए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन पर भी नजर डालते हैं।
Moto Edge 50 Pro के स्पेसिफिकेशन
एज 50 प्रो में 6.7 इंच की 1.5K pOLED कर्व्ड स्क्रीन है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits पीक ब्राइटनेस है। डिजाइन की बात करें तो हैंडसेट में एलुमिनियम फ्रेम और कुछ कलर वेरिएंट में वीगन लेदर बैक दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट मिलता है और यह एंड्रॉइड 14 पर चलता है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर है।
सेल्फी कैमरा भी कमाल…
कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 50MP OIS मेन + 13MP अल्ट्रावाइड + 10MP 3X टेलीफोटो रियर और 50MP सेल्फी शूटर दिया गया है। साथ ही इसमें IP68-रेटिंग मिलती है जो फोन को वाटरप्रूफ बनती है। इसमें 4,500mAh की बैटरी है जो 12GB वेरिएंट पर 125W तक वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
सिर्फ 18 मिनट में फुल चार्ज
डिवाइस 125W टर्बोपावर चार्जर के साथ “चार्जिंग बूस्ट” फीचर ऑन होने पर 18 मिनट में जीरो से 100% तक चार्ज हो जाता है। कनेक्टिविटी के लिए, हैंडसेट में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, NFC और USB 3.1 टाइप-C पोर्ट दिया गया है। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines